60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन: विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

रीजनल पार्क के सामने की जमीन के मालिकाना हक की जांच की मांग
41 लाइसेंसों में करीब 11 दूसरों को किराए पर देने के आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रीजनल पार्क में अस्थायी पटाखा बाजार को लेकर आईडीए की जमीन के किराए और 62 लाख राशि बकाया मामले के खुलासे के बाद अब पार्क के सामने स्थित निजी भूमि को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
संभागीय आयुक्त को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस जमीन के स्वामित्व को लेकर इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) और भूमि स्वामी के बीच न्यायालयीन विवाद लंबित है, इसके बावजूद जमीन को हर वर्ष पटाखा व्यापारियों को किराए पर देकर अस्थायी बाजार संचालित किया जा रहा है।
1 सितंबर 2026 को दी गई शिकायत में भूमि के स्वामित्व, आईडीए के दावे और न्यायालयीन प्रकरण की स्थिति की जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया है कि जब जमीन के अधिकार को लेकर मामला न्यायालय में लंबित है, तो भूमि स्वामी द्वारा उसे तीसरे पक्ष को व्यावसायिक उपयोग के लिए किराये पर देने का वैधानिक आधार क्या है।
शिकायत में यह भी पूछा गया है कि क्या न्यायालय ने जमीन के संबंध में स्टे, स्टेटस को अथवा कोई अन्य अंतरिम आदेश जारी किया है। यदि आईडीए का इस भूमि पर योजना, अधिग्रहण अथवा किसी अन्य आधार पर अधिकार है तो निजी व्यक्ति द्वारा वहां पटाखा बाजार लगाने की अनुमति किस स्तर से और किन नियमों के तहत दी जा रही है, इसकी भी जांच की मांग की गई है।
किसके पास जाता है किराया, किसने दी अनुमति?... शिकायत में प्रशासन से यह जानकारी भी मांगी गई है कि पटाखा व्यापारियों से जमीन का किराया या लाइसेंस शुल्क कौन वसूलता है, उसके लिए किस प्रकार की रसीद अथवा अनुबंध जारी होता है और बाजार संचालन के लिए अग्निशमन, पुलिस, प्रशासन तथा अन्य संबंधित विभागों से कौन-कौन सी एनओसी और अनुमतियां ली गईं।
इसके साथ ही राजस्व रिकॉर्ड, खसरा-नक्शा, नामांतरण, अधिग्रहण संबंधी दस्तावेज, आईडीए की योजना संबंधी रिकॉर्ड और न्यायालय में लंबित प्रकरण की प्रतियां जांच के दायरे में लेने की मांग की गई है।
अब लाइसेंस भी जांच के घेरे में... इसी बीच कलेक्टर को 30 अगस्त को दिए गए एक अन्य आवेदन ने रीजनल पार्क के अस्थायी पटाखा दुकानों के लाइसेंस आवंटन पर भी सवाल खड़े किए हैं।
शिकायत के मुताबिक हर वर्ष करीब 41 अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाते हैं, लेकिन इनमें से करीब 11 लाइसेंसधारकों द्वारा दुकान अथवा लाइसेंस अन्य लोगों को कथित रूप से 3 से 5 लाख रुपए सालाना किराए पर दिए जाते हैं।
आवेदन में पिछले सात वर्षों के लाइसेंस रिकॉर्ड की जांच, लगातार लाइसेंस पाने वालों की सूची और यह सत्यापन कराने की मांग की गई है कि लाइसेंस लेने वाला व्यक्ति वास्तव में पटाखा कारोबार करता है या नहीं।
इसके लिए गुमास्ता, जीएसटी, पुराने वैट रिकॉर्ड, टैक्स रिटर्न, आयकर रिटर्न सहित अन्य व्यावसायिक दस्तावेजों के आधार पर वास्तविक कारोबार का सत्यापन कराने का सुझाव दिया गया है।
अब तीन स्तरों पर उठे सवाल
रीजनल पार्क के पटाखा बाजार को लेकर अब आईडीए की भूमि का बकाया किराया, सामने की विवादित निजी भूमि का स्वामित्व और अस्थायी लाइसेंस के कथित हस्तांतरण/किराए तीन अलग-अलग मुद्दे जांच के दायरे में आ गए हैं।
शिकायतों में किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ कार्रवाई के बजाय लाइसेंस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, पात्र और वास्तविक व्यापारियों को ही अनुमति देने तथा नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की मांग की गई है। ऐसे में प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा रिकॉर्ड की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट करना महत्वपूर्ण होगा।
संबंधित समाचार

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!