खबर
Top News

स्वच्छता जोड़ी अभियान में देपालपुर का कायाकल्प: महापौर ने निरीक्षण कर सराहा; नागरिकों से लिया फीडबैक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 मई 2026, 7:26 pm
शेयर करें:
स्वच्छता जोड़ी अभियान में देपालपुर का कायाकल्प

महापौर भार्गव ने किया निरीक्षण चौराहों के सुधार पर दिए निर्देश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता जोड़ी अभियान के तहत देपालपुर नगर परिषद अब सुंदर और स्वच्छ शहर के रूप में उभरता नजर आ रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार को देपालपुर का दौरा कर स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान उनके साथ स्वच्छता प्रभारी अश्विनी शुक्ला, अपर आयुक्त प्रखर सिंह सहित निगम अधिकारी, देपालपुर नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षद और रहवासी उपस्थित रहे।

महापौर ने प्रमुख मार्गों, बाजार और आवासीय क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सफाई व्यवस्था और नालियों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ऑन-ग्राउंड टीम के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आरआरआर (रिड्यूज, रियूज,रिसाइकल) गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान नागरिकों से संवाद कर उनकी राय जानी।

महापौर ने ट्रेंचिंग ग्राउंड और पूर्व में उपयोग की गई साइट का भी निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति की तुलना की। साथ ही लिगेसी वेस्ट रिमेडियल कार्यों और कचरा प्रोसेसिंग व्यवस्था की समीक्षा की। ग्रामीण चौपाल के रूप में आयोजित संवाद में सफाई मित्रों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से चर्चा कर स्वच्छता की प्रगति पर सुझाव लिए गए तथा सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। देपालपुर की मंडी का निरीक्षण करते हुए महापौर ने इसे और अधिक व्यवस्थित, आकर्षक और कलरफुल बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने इंदौर की तर्ज पर एकरूपता के साथ साइन बोर्ड और व्यवस्थाएं विकसित करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान महापौर ने दुकानदारों से मालवी में संवाद करते हुए सफाई व्यवस्था की जानकारी ली।

दुकानदारों ने बताया कि नियमित सफाई हो रही है और अब वे प्लास्टिक के बजाय कागज के पैकेट और पुड़िया का उपयोग कर रहे हैं। कचरा भी नियमित रूप से कचरा गाड़ी में दिया जा रहा है।

महापौर ने झाड़ू बनाने वाली एक बुजुर्ग महिला से भी बातचीत की, जिसमें महिला ने सफाई व्यवस्था में सुधार की सराहना की। वहीं बावड़ी का निरीक्षण कर महापौर ने संतोष जताया। वर्षों पुरानी यह बावड़ी अब साफ-सुथरे जल स्रोत के रूप में विकसित हो चुकी है।

शहर में वॉल पेंटिंग के माध्यम से भी स्वच्छता संदेश दिए जा रहे हैं। इस दौरान आरआरआर सेंटर का उद्घाटन भी किया गया। महापौर ने नागरिकों से अपील की कि अनुपयोगी वस्तुएं, जिन्हें पुन: उपयोग में लाया जा सकता है, वे सेंटर पर जमा करें।

रहवासियों ने खुशी जाहिर की कि शहर में आवारा पशु पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं। इसके अलावा पालतू पशु जो अपने-अपने बाड़ी में रहते हैं, जिससे शहर में गंदगी और गोबर की समस्या भी नहीं हो रही है।

पश्चिम बंगाल में कमल खिलकर रचेगा इतिहास
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह संयोग है कि जिस दिन इस स्वच्छता जोड़ी की घोषणा हुई थी हम पहली बार देपालपुर का दौरा करने आए थे तो बिहार के परिणाम आए थे और बहुमत के साथ बिहार में भाजपा की सरकार बन गई थी। इस बार देपालपुर बदलते हुए स्वरूप में दिखाई दे रहा है और आज पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के रिजल्ट सामने आ रहे हैं।

मुझे विश्वास है कि देपालपुर का दौरा सुखद संयोग होगा और पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। जो रुझान आ रहे हैं वह भाजपा के पक्ष में आ रहे हैं और पश्चिम बंगाल में कमल खिलकर एक नया इतिहास रचेगा।

राजमोहल्ला और एयरपोर्ट रोड क्षेत्र का दौरा
शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार तड़के सुबह एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट की ओर जाने वाले प्रमुख चौराहे का भी अवलोकन कर यातायात एवं सफाई व्यवस्था को संतुलित करने पर अधिकारियों से चर्चा कर निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्थानीय रहवासियों से उनकी समस्याएं जानीं और सुझाव लिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ला, नगर निगम के जोनल अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।

इसके पूर्व महापौर भार्गव ने राजमोहल्ला चौराहे का भी स्वच्छता निरीक्षण किया। इसके साथ ही सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थापक को दिशा निर्देश दिए। वहां भी नागरिकों से चर्चा कर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 15 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 15 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 15 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 15 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 16 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 16 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 16 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 16 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 16 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 16 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 16 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 16 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 16 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 17 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 17 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 17 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 17 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 17 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!