घना कोहरा बना जानलेवा: 40 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकराईं; 5 की मौत, 50 से अधिक घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गाजियाबाद।
राज्य में पड़ रही ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह के समय कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम हो जाने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। कोहरे के कारण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं।
गाजियाबाद, मुरादाबाद, बाराबंकी, बरेली, श्रावस्ती और महाराजगंज में कोहरे की वजह से 40 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए, जिनमें अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मुरादाबाद में नेशनल हाईवे पर भीषण टक्कर
घने कोहरे के कारण मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली–लखनऊ नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ। लोदीपुर राजपूत गांव के पास आगे चल रहे एक कैंटर में पीछे से कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी।
इसके बाद कंटेनर के पीछे आ रही चार कारें भी आपस में भिड़ गईं। हादसा इतना भयावह था कि एक कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में हरिद्वार निवासी कंटेनर चालक कमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गाड़ी काटकर निकाला गया ड्राइवर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी काटकर चालक को बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। दुर्घटना के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे करीब एक घंटे बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर बहाल किया गया।
बरेली में 13 वाहन भिड़े
बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में द्वारिकेश शुगर मिल के सामने घने कोहरे के कारण रोडवेज बस समेत करीब 13 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में रोडवेज बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
बाराबंकी में हाईवे पर आमने-सामने की टक्कर
घने कोहरे का असर बाराबंकी जिले में भी देखने को मिला। रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ–बहराइच हाईवे पर हरी नारायणपुर मोड़ के पास इनोवा और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।
इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही रोडवेज बस भी दुर्घटनाग्रस्त कारों से जा टकराई। हादसे में गोंडा निवासी 38 वर्षीय देवेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
इटावा, श्रावस्ती और अमेठी में भी हादसे
इटावा के जसवंतनगर में कोहरे के कारण हाईवे पर यात्री बस और ट्राले की टक्कर हो गई। बस चालक, कंडक्टर और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। श्रावस्ती में बाबागंज से मल्हीपुर जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र में रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!