भागीरथपुरा के पीड़ित 30 परिवारों के लिए मांगी नौकरी और पेंशन: गांधी प्रतिमा पर मौन उपवास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज ‹भागीरथपुरा पीड़ित परिवार सर्व विकास संघ› के बैनर तले पीड़ित परिवारों ने रीगल तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन रखा और एक दिवसीय उपवास किया।
संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर से मांग की है कि हादसे में मारे गए 30 लोगों के परिवारों को तत्काल आर्थिक संबल प्रदान करते हुए शासकीय नौकरी और पेंशन दी जाए।
रानू मलोरिया, अशोक नालिया, आशीष यादव और प्रवीण सूर्यवंशी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि घर के मुखिया को खो देने के बाद इन 30 परिवारों के सामने जीवन-यापन का गहरा संकट खड़ा हो गया है।
भागीरथपुरा पीड़ित परिवार सर्व विकास संघ ने शासन-प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि नगर निगम इंदौर द्वारा इन परिवारों के योग्य सदस्यों को उनकी योग्यता अनुसार नौकरी दी जाए, ताकि इन घरों का भरण-पोषण सुचारू रूप से हो सके।
साथ ही, उन बुजुर्गों को विशेष पेंशन और आर्थिक मदद दी जाए जिन्होंने अपना सहारा खो दिया है। मौन धरने के माध्यम से संघ ने शासन को चेताया है कि विभाग द्वारा इन 30 प्रभावित परिवारों की विस्तृत और व्यवस्थित जानकारी तैयार कर उन्हें सरकारी राहत का लाभ दिया जाए।
गांधीजी के चरणों में बैठकर आयोजित इस एक दिवसीय उपवास में मदन यादव, निर्मल मिलोरिया, रमेश बिंजवा, दयाल भदकारे, नंदा मलोरिया और नेमीचंद शाद राजा कश्यप सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!