आसमान में उड़ती मौत से जमीन पर मची अफरा-तफरी: शहर में चाइनीज मांझे से चार घायल; पुलिस के तमाम प्रयास दिखावा साबित हुए
KHULASA FIRST
संवाददाता

कुछ क्षेत्रों में जानलेवा मांझे के साथ पकड़ाए पतंगबाज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मकर संक्रांति पर शहर में चाइनीज मांझे ने फिर कहर मचाया। प्रशासन और पुलिस द्वारा बड़े-बड़े दावे किए जाने के बावजूद इस घातक मांझे की चपेट में आकर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हालांकि कुछ मामलों में पुलिस ने चाइनीज मांझे से पतंगबाजी करते लोगों को पकड़ा, लेकिन पुलिस की यह सख्ती इस जानलेवा मांझे का उपयोग होने से पूरी तरह नहीं रोक पाई।
एमआईजी पुलिस ने अमृतधाम गेट, नेहरू नगर से अमन लोहिया को चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते पकड़ा। मांझा जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। इसी प्रकार नेहरू नगर से ही रोहित जारवाल और वेदांत मडिया को चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते पकड़ा गया। वहीं परदेशीपुरा पुलिस ने विश्रांति चौराहा के पास ठाकुर मानवेंद्र सिंह पर कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से चाइनीज मांझा जब्त किया।
इसी तरह एमजी रोड पुलिस ने आदित्य जायसवाल, प्रथम पटेल, अरविंद रोहित कुशवाहा और झील पटेल को चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते पकड़ा। तुकोगंज पुलिस ने एसजीएसआईटीएस कॉलेज के सामने से निलेश निहुरे को पकड़कर तीन बंडल चाइनीज मांझा जब्त किया गया।
बाणगंगा पुलिस ने भवानी नगर से अनुराग पटेल और राजेश साहू पर कार्रवाई की। जूनी इंदौर पुलिस ने पल्सर कॉलोनी में नारायण के पास से चाइनीज मांझा जब्त किया। भंवरकुआं पुलिस ने गणेश नगर में प्रिंस, पारस और रंजीत चोपड़ा से चाइनीज मांझा जब्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की।
छत्रीपुरा पुलिस ने देव प्रियांशु राठौर और दिव्यांश तथा सिलावटपुरा में इमरोज और सलमान मंसूरी को चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते पकड़कर कार्रवाई की। चंदन नगर पुलिस ने श्री कृष्णा कॉलोनी निवासी सागर जाधव पर कार्रवाई की। द्वारकापुरी पुलिस ने रिलायंस गार्डन के पास निकुंज यादव और सूर्यदेव नगर के अक्षय शिंदे से चाइनीज मांझा जब्त कर कार्रवाई की।
फिर भी इधर हो गए हादसे
पुलिस प्रशासन जहां एक ओर इमारतों की छत, मैदान और सड़कों पर आमजन को सावधानी बरतने की समझाइश दे रहा था, वहीं शहर में चार लोग चाइनीज मांझे से गंभीर घायल हो गए। पहले मामले में तीन इमली ब्रिज पर 29 वर्षीय हेमराज चौरसिया का गला चाइनीज मांझे की चपेट में आने से कट गया।
जूनी इंदौर ब्रिज पर बाइक से जा रहे प्रेम भंडारी की ठोड़ी इस घातक डोर से कटने पर आठ टांके आए। रामानंद नगर में माधव वसूनिया का चेहरा बुरी तरह कट गया और उन्हें जिला अस्पताल में दस टांके लगे। नंदा नगर में बेजु सोनी भी घायल हुए।
तीन दिन पहले ही टाइल्स ठेकेदार रघुवीर धाकड़ की गला कटने से मौत हो गई थी, जबकि पिछले साल छात्र गुलशन जाटव की भी इसी तरह चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मौत हुई थी।
विशेषज्ञों का कहना है चाइनीज मांझे के इस्तेमाल को रोकने के लिए केवल कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, जागरूकता और सख्त नियंत्रण भी जरूरी है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!