सेल्समैन के साथ साइबर ठगी: खाते में पैसे आने का मैसेज भेज कर जाल में फंसाया; उड़ाए 4.33 लाख रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ठगों ने अब एक कंपनी के सेल्समैन को अपना शिकार बनाया। खाते में पैसे क्रेडिट होने का फर्जी मैसेज भेजकर ठगों ने न सिर्फ पीड़ित को भ्रमित किया, बल्कि कुछ ही मिनटों में 4 लाख 33 हजार रुपए से ज्यादा की रकम उड़ा ली।
खाते में पैसे आने का मैसेज बना ठगी की वजह
जूनी इंदौर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता के मुताबिक, मोहनिश थीरवानी (37) निवासी त्रिवेणी कॉलोनी एक्सटेंशन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मोहनिश एक निजी कंपनी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं।
पीड़ित ने बताया कि 26 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें 86,500 रुपए खाते में क्रेडिट होने की जानकारी दी गई थी।
बैंक ऐप खोलते ही शुरू हुआ खेल
मैसेज देखकर मोहनिश ने यह जानने के लिए कि रकम किसने भेजी है, मोबाइल बैंकिंग ऐप में लॉगिन किया। लॉगिन करने के कुछ ही पलों बाद उनके खाते से वही 86,500 रुपए यूपीआई के जरिए वापस डेबिट हो गए।
इसके बाद ठगों ने एक के बाद एक अलग-अलग यूपीआई ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 4,33,368 रुपए दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।
तुरंत की शिकायत
पैसे गायब होने का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई और बाद में साइबर पोर्टल पर भी रिपोर्ट की। मामला जूनी इंदौर थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोबाइल हैक होने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि क्रेडिट मैसेज के जरिए पीड़ित के मोबाइल या बैंकिंग एक्सेस को हैक किया गया। फिलहाल साइबर सेल की मदद से ट्रांजैक्शन डिटेल, आईपी एड्रेस और संदिग्ध खातों की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!