खबर
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी: आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अक्टूबर 2026, 5:52 pm
शेयर करें:
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में आईटी कंपनी के कर्मचारी से 5G सिम और ई-सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी के मामले का खुलासा हुआ है।

जालसाजों ने पहले एयरटेल का अधिकारी बनकर पीड़ित से संपर्क किया और ई-सिम एक्टिवेशन के नाम पर ओटीपी हासिल किया।

इसके बाद उसके मोबाइल सिम और ईमेल का एक्सेस बंद हो गया। इसी दौरान आरोपियों ने उसके एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक खातों से 16 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 3 लाख 92 हजार रुपए निकाल लिए।

पीड़ित की शिकायत और साइबर हेल्पलाइन की जांच के बाद लसूड़िया पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वॉट्सएप प्रोफाइल पर एयरटेल का लोगो देखकर हुआ भरोसा
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक महालक्ष्मी नगर निवासी दिनेश कुमार पटेरिया ने शिकायत में बताया कि 30 सितंबर की दोपहर उनके व्हाट्सऐप पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले की वॉट्सएप प्रोफाइल पर एयरटेल कंपनी का लोगो लगा हुआ था।

आरोपी ने दिनेश से उनका नाम पूछने के बाद कहा कि उनके मोबाइल नंबर पर ई-सिम एक्टिवेशन की प्रक्रिया चल रही है।

दिनेश ने जब इससे इनकार किया तो आरोपी ने उन्हें झांसे में लेते हुए कहा कि ई-सिम एक्टिवेट होने के बाद मोबाइल की इंटरनेट स्पीड बेहतर हो जाएगी।

एयरटेल एप पर करवाए स्टेप, फिर मांगा ओटीपी
आरोपी ने दिनेश को एयरटेल एप खोलने और बताए गए कुछ स्टेप पूरे करने के लिए कहा। शक होने पर दिनेश ने आधिकारिक कस्टमर केयर से संपर्क करने की कोशिश की। इसी दौरान दूसरे नंबर से उनके पास कॉल आया।

आरोपी ने दावा किया कि उनके नंबर पर ई-सिम एक्टिवेशन की रिक्वेस्ट आई है और ईमेल वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल पर ओटीपी आएगा।

दिनेश ने जैसे ही ओटीपी आरोपी को बताया, कुछ ही देर में उनके मोबाइल सिम और ईमेल का एक्सेस करीब दो घंटे के लिए बंद हो गया।

नई सिम घर पहुंचने का देता रहा भरोसा
मोबाइल और ईमेल बंद होने के बाद आरोपी ने दोबारा फोन कर दिनेश को भरोसा दिलाया कि शाम तक नई सिम उनके घर पहुंच जाएगी और उसे एक्टिवेट कर दिया जाएगा। इसके बाद आरोपी अगले दिन दोपहर तक उन्हें अलग-अलग बहाने से टालता रहा।

संदेह बढ़ने पर दिनेश विजय नगर स्थित एयरटेल कार्यालय पहुंचे। वहां संबंधित व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद उन्हें सत्यसांई स्थित दूसरे कार्यालय जाने को कहा गया।

वहां अधिकारियों ने बताया कि ई-सिम एक्टिवेशन की प्रक्रिया में कुछ ही मिनट लगते हैं और उनके साथ साइबर धोखाधड़ी होने की आशंका है।

दो बैंक खातों से 16 बार निकाले 3.92 लाख रुपए
इसके बाद दिनेश ने अपने बैंक खातों की जांच की तो उनके होश उड़ गए। एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के खातों से 16 अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 3 लाख 92 हजार रुपए निकाले जा चुके थे।

उन्होंने तत्काल दोनों बैंक खातों को फ्रीज कराया और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर टीम की जांच के बाद मामले की जानकारी लसूड़िया पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
लसूड़िया पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बैंक ट्रांजेक्शन, मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल और डिजिटल गतिविधियों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुलिस की जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़ित का सिम और ईमेल एक्सेस हासिल करने के बाद बैंक खातों से रकम निकालने के लिए किस तरीके का इस्तेमाल किया।

संबंधित समाचार

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 1 hour ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 2 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 2 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 2 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 2 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 2 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 2 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 2 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 2 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 2 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 2 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 3 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 3 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 3 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 3 hours ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!