साइबर ठगी का खुलासा: शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर ठगे 1.49 करोड़; 6 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मोहला।
शेयर ट्रेडिंग में ऊंचे मुनाफे का लालच देकर 1.49 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड और गुजरात में दबिश देकर 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में इस ठगी का नेपाल कनेक्शन भी सामने आया है।
शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा
अंबागढ़ चौकी निवासी कुनाल अग्रवाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी के अनुसार 9 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 के बीच अज्ञात लोगों ने मोबाइल नंबरों के जरिए संपर्क कर शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया। विश्वास में लेकर पंजाब नेशनल बैंक और एचडीएफसी बैंक के खातों से कुल 1.49 करोड़ रुपए अलग-अलग खातों में डलवा लिए गए।
पहले पांच खातों में रकम, फिर निकासी
जांच में सामने आया कि ठगी की रकम पहले 5 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई गई, फिर अन्य खातों में घुमाकर चेक और एटीएम के जरिए निकाली गई। लोकेशन ट्रैकिंग में संदेहियों की मौजूदगी रुद्रपुर (उधमसिंह नगर), अहमदाबाद, राजकोट और सूरत में मिली।
छह आरोपी गिरफ्तार
दो विशेष पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर रेड कर बैंगलोर, उत्तराखंड और गुजरात से आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में मनोज कुमारजी, सनातन मंडल, योगेंद्र सिंह, युसुफ संधवानी, राहुल गुप्ता और गौतम भाई बागड़ा शामिल हैं। आरोपितों के कब्जे से विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, 7 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।
नेपाल कनेक्शन की जांच जारी
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों के संपर्क काठमांडू के कुछ व्यक्तियों से होने के संकेत मिले हैं। गिरोह की कार्यप्रणाली, धन प्रवाह और अन्य संभावित पीड़ितों को लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
ठगी का तरीका
ऑनलाइन निवेश ठगी में गिरोह पहले सोशल मीडिया या मैसेजिंग प्लेटफार्म के जरिए संपर्क साधता है। इसके बाद फर्जी ट्रेडिंग ऐप या वेबसाइट दिखाकर शुरुआती मुनाफा प्रदर्शित किया जाता है, जिससे पीड़ित का भरोसा बढ़े। जब बड़ी रकम निवेश होती है, तो निकासी के नाम पर टैक्स या प्रोसेसिंग शुल्क मांगा जाता है।
कई मामलों में रकम अलग-अलग खातों में घुमाकर चेक या एटीएम से निकाली जाती है, ताकि ट्रैकिंग कठिन हो। विशेषज्ञों के अनुसार अनजान प्लेटफार्म, गारंटीड रिटर्न और जल्दबाजी के दबाव जैसे संकेतों पर सतर्क रहना जरूरी है।
जांच में तकनीक की अहम भूमिका
साइबर ठगी के मामलों में I4C पोर्टल, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), बैंकिंग ट्रांजेक्शन ट्रेल और लोकेशन डेटा से पुलिस को अहम सुराग मिल रहे हैं। इस मामले में भी खातों के बीच ट्रांसफर पैटर्न और निकासी के तरीके से गिरोह तक पहुंच बनाई गई।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!