आरक्षक से साइबर ठगी: पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
पुराने नोट और सिक्कों के बदले लाखों रुपए मिलने का झांसा देकर साइबर ठगों ने पुलिस विभाग में पदस्थ 46 वर्षीय आरक्षक धरमसिंह यादव से 42 हजार रुपए ठग लिए।
आरोपी ने पहले वाट्सऐप पर पुराने नोटों की तस्वीरें मंगवाईं और फिर इनकी कीमत 45 लाख रुपए बताई। रकम दिलाने के नाम पर अलग-अलग शुल्क के बहाने क्यूआर कोड भेजकर भुगतान कराया गया।
ठगी का एहसास होने के बाद आरक्षक ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में माधव नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
26 सितंबर को आया था फोन
मामला माधव नगर थाना क्षेत्र का है। राज्य साइबर सेल, भोपाल से 1930 पर प्राप्त ई-शून्य एफआईआर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
पुलिस लाइन, उज्जैन निवासी धरमसिंह यादव 32वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था।
कॉल करने वाले ने खुद को पुराने नोट और सिक्कों की खरीद-बिक्री से जुड़ा बताते हुए कहा कि यदि उनके पास पुराने नोट हैं तो उनकी तस्वीरें वाट्सऐप पर भेजें। आरोपी ने इन नोटों के बदले अच्छी कीमत मिलने का भरोसा दिलाया।
तीन पुराने नोटों की तस्वीरें भेजीं
आरक्षक ने अपने पास रखे पांच रुपए का एक और दो-दो रुपए के दो पुराने नोटों की तस्वीरें वाट्सऐप पर भेज दीं। तस्वीरें मिलने के बाद ठग ने इन पुराने नोटों की कीमत 45 लाख रुपए बताई। इतनी बड़ी रकम मिलने की बात सुनकर आरक्षक आरोपी के झांसे में आ गए।
शुल्क के नाम पर क्यूआर कोड भेजकर कराए भुगतान
ठग ने कथित तौर पर रकम जारी कराने के लिए अलग-अलग तरह के शुल्क बताए। इसके बाद भुगतान के लिए क्यूआर कोड भेजे गए।
आरक्षक ने आरोपी के बताए निर्देशों का पालन करते हुए कई बार भुगतान किया। इस तरह उनसे कुल 42 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए गए।
इसके बाद जब आरोपी लगातार नए शुल्क की मांग करने लगा और 45 लाख रुपए की रकम नहीं मिली, तब आरक्षक को ठगी का अहसास हुआ।
1930 पर शिकायत के बाद जांच शुरू
ठगी का पता चलते ही धरमसिंह यादव ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। राज्य साइबर सेल से प्राप्त शिकायत के आधार पर माधव नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर, बैंक खातों और ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े विवरण खंगाल रही है।
संबंधित समाचार

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!