खबर
Top News

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी: क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अक्टूबर 2026, 3:43 pm
शेयर करें:
बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी

रूरल में दो साइबर ठगी में 4.61 लाख की चपत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धोखाधड़ी के अपराधों में जमीन से बैंकिंग और साइबर ठगी तक अलग-अलग तरीके सामने आए हैं। लसूडिय़ा में जानकारी छिपाकर बंधक भूखंड बेचने का आरोप है, जबकि हीरा नगर में क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स को कैश में बदलने का झांसा देकर करीब पांच लाख रुपए निकाल लिए गए। देपालपुर में दो मामलों में सेना का जवान बनकर और बैंक खाते से रकम ट्रांसफर कराकर साढ़े चार लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की गई।

लसूडिय़ा थाने में नीलेश पिता राजेंद्र जैन निवासी महादेव सहारा, रूचि सोया गेट सहित अन्य आवेदकों की शिकायत पर प्रकाश वर्मा निवासी कासाग्रीन टाउनशिप, राजाराम सुमन, मधु सुमन निवासी ग्राम बारौली टोल नाके के पास और राकेश सुमन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

शिकायत श्रीनाथ टाउनशिप, कैलोद हाला से जुड़ी है। आरोप है श्रीनाथ टाउनशिप ग्राम ढाबली की कुछ जमीन बैंक के पास बंधक/मार्टगेज थी। आरोपियों ने यह तथ्य छिपाकर संबंधित भूखंड का सौदाकर आवेदकों से रकम प्राप्त की। पुलिस ने आवेदकों के बयान लेने के बाद प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

हीरा नगर में गुना निवासी दीपककुमार पिता अरुणकुमार लाड़ (44) साइबर ठगी का शिकार हुए। पुलिस के मुताबिक 1 अक्टूबर को मोबाइल नंबर 9362428785 के धारक ने बैंक अधिकारी बनकर दीपक को फोन किया।

क्रेडिट कार्ड पर मिले पॉइंट्स को कैश में बदलने का झांसा दिया और एक्सिस कार्ड के नाम से एप डाउनलोड करवाकर कार्ड की जानकारी अपडेट कराई। इसके बाद दीपक के एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 99,905 व 2,33,852 तथा एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से 1,55,220 रुपए के ट्रांजेक्शन कर लिए। इस तरह कुल 4,88,977 रुपए की राशि निकाली। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

आर्मी वाला बनकर रुपए ठगे
देपालपुर के रुणावदा में मदन के साथ साइबर ठगी हुई। पुलिस के अनुसार अज्ञात कॉलर खुद को आर्मी का जवान बताया। बैंक खाते में रकम आने के फर्जी मैसेज दिखाकर मदन से 25,999.88 रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

ग्राम सिकंद्री में एक अन्य मामले में पीडि़त के बैंक खाते से 4,35,891 रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। पुलिस के अनुसार 16 से 26 सितंबर के बीच हुई इस घटनाओं में अज्ञात आरोपियों ने बैंक खातों से रकम निकाली है।

संबंधित समाचार

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश
Top News

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

5 minutes ago
इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल
Top News

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

8 minutes ago
बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली
Top News

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

11 minutes ago
नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक
Top News

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

13 minutes ago
वोट चोरी का आरोप
Top News

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

18 minutes ago
देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
Top News

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

26 minutes ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

28 minutes ago
खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा
Top News

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

36 minutes ago
कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट
Top News

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

43 minutes ago
पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी
Top News

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

about 1 hour ago
किसने की अपील
Top News

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

about 1 hour ago
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी
Top News

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

about 1 hour ago
जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार
Indore

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

about 1 hour ago
ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस
Top News

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी

about 1 hour ago
ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर
Top News

ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर:पीछे छूटा गहनों और नकदी से भरा बैग; नंबर से पुलिस ने खोज निकाला

about 1 hour ago
पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा
Top News

पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा:पत्नी ने उसे ही मार डाला

about 1 hour ago
सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान
Top News

सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान:गीत और शॉर्ट फिल्म से यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे लोग; पुलिस कमिश्नर ने जिम्मेदार नागरिकों और संस्थाओं को किया सम्मानित

about 1 hour ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई

about 1 hour ago
कॉलेज छोड़ा
Top News

कॉलेज छोड़ा:साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा; डेवलपर ने बनाई इतने फर्जी फाइल, करोड़ों की ठगी का खुलासा

about 1 hour ago
जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन
Top News

जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन:मौके पर पहुंचे अफसर

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!