खबर
Top News

चोरी करने आए बदमाशों ने महिला से किया गैंगरेप: बंदूक दिखाकर बेटे के सामने की वारदात; पति को भी पीटा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जून 2026, 12:57 pm
शेयर करें:
चोरी करने आए बदमाशों ने महिला से किया गैंगरेप

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बड़नगर तहसील अंतर्गत ग्राम अमला में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेत में चौकीदारी कर रहे परिवार पर हमला करने पहुंचे बदमाशों पर एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति-पत्नी और बेटा झोपड़ी में सो रहे थे
जानकारी के अनुसार 18 जून की रात करीब 12 बजे पांच बदमाश खेत में रखे पवन चक्की के तार (वायर) चोरी करने पहुंचे थे। उस समय खेत की रखवाली कर रहे पति-पत्नी और उनका 12 वर्षीय बेटा झोपड़ी में सो रहे थे। आरोप है कि बदमाशों ने परिवार को जगाया और महिला के पति को झोपड़ी से बाहर ले जाकर मारपीट की।

पहले की मारपीट, फिर चोरी
इस दौरान उसकी कनपटी पर बंदूक लगाकर धमकाया गया। इसके बाद आरोपी खेत में रखे वायर चोरी करने लगे। पीड़िता के अनुसार इसी बीच एक आरोपी वापस झोपड़ी में आया, जहां महिला और उसका बेटा मौजूद थे। आरोपी दोनों को पास की झाड़ियों में ले गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया।

सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
महिला और उसके बेटे का आरोप है कि घटना में एक नहीं बल्कि कई बदमाश शामिल थे। पीड़िता के बेटे ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे भी बंदूक दिखाकर डराया और महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। हालांकि पुलिस ने प्रारंभिक रूप से अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

आरोपियों की तलाश जारी
वहीं पीड़िता और उसके बेटे के बयान के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

मामले में जांच के बाद ही आरोपियों की संख्या और वारदात के पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 8 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 8 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 8 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 9 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 9 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 9 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 9 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 9 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 9 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 9 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 9 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 9 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 9 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 10 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 10 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 10 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 10 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 10 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!