विराट और रोहित की एक झलक पाने को बेकरार थे क्रिकेट प्रेमी: निर्णायक वनडे के लिए पहुंची टीम इंडिया और न्यूजीलैंड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तीन एक दिवसीय अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की सीरिज का निर्णायक मैच खेलने भारत और न्यूजीलैंड की टीमें गुरुवार को इंदौर पहुंच गई हैं। यह मैच 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।
सितारों को देखने की दीवानगी
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने को क्रिकेट प्रेमी बेकरार नजर आए। सबसे ज्यादा विराट कोहली, रोहित शर्मा को देखने के लिए खेल दीवाने उतावले थे।
एयरपोर्ट से सीधे होटल पहुंचे खिलाड़ी
एयरपोर्ट पर सबसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, मो. सिराज, टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर भी पहुंचे। टीम के सभी खिलाड़ी एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हुए।
विमानतल से होटल पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए अलग-अलग बसों का इंतजाम किया गया। एयरपोर्ट और होटल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
इंदौर मैच का रोमांच चरम पर
इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला खेलेंगी। अब तक दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं इसलिये इंदौर मैच का महत्व काफी बढ़ गया है।
इंदौर में अब तक सभी मैच भारतीय टीम ने जीते
दोनों टीमें अगले दो दिन तक दोनों टीमें दोपहर और शाम के सत्र में अभ्यास करेंगी। शहर के होलकर स्टेडियम में अब तक 7 वनडे मैच हो चुके हैं। अब तक सभी मुकाबले भारत ने जीते हैं।
पिछली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया
इंदौर में पिछला वनडे मुकाबला 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। होलकर स्टेडियम के चीफ पिच क्यूरेटर मनोहर जामले के अनुसार काली मिट्टी से बनी पिच पूरी तरह तैयार है।
इंदौर में बड़ा स्कोर बनता है
इंदौर में पहले भी मैचों में हाई-स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिले हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है। ठंड की वजह से मैच के दौरान ओस अहम भूमिका निभा सकती है।
संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!