खबर
Top News

रील के जुनून में मौत को दे रहे थे दावत: पातालपानी में रेलिंग फांदने वालों से लगवाई उठक-बैठक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जुलाई 2026, 4:08 pm
शेयर करें:
रील के जुनून में मौत को दे रहे थे दावत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पातालपानी में सोशल मीडिया रील और सेल्फी के चक्कर में जान जोखिम में डालने वाले पर्यटकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। रेलिंग फांदकर खाई, चट्टानों और तेज बहाव तक पहुंचने वाले युवकों से उठक-बैठक लगवाई और कड़ी चेतावनी दी।

फटकारते हुए हिदायत दी दोबारा नियम तोड़े तो सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ग्रामीण राजेंद्रकुमार वर्मा ने पातालपानी और जामगेट में सुरक्षा का जायजा लिया और अधिकारियों को लापरवाही से बचने के निर्देश दिए।

डीएसपी उमाकांत चौधरी के अनुसार पातालपानी जलप्रपात पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को कई युवक रेलिंग फांदकर गहरी खाई, फिसलन भरी चट्टानों और नदी तक पहुंच गए। कोई चट्टानों पर बैठकर सेल्फी ले रहा था तो कोई रील बनाने के लिए बहते पानी के बीच था।

कुछ लोग नदी पार कर पहाड़ी के दूसरे छोर तक भी चले गए, जिससे खतरा कई गुना बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और सभी को निकाला। नियमों की खुलेआम अनदेखी करने वालों से सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक लगवाकर भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने की चेतावनी दी।

पुलिस ने बताया मान पातालपानी का जलस्तर कभी भी बढ़ जाता है। ऐसे में नदी या चट्टानों पर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिलता। इसे ध्यान में रख लगातार पर्यटकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी जा रही है लेकिन कई लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं।

एएसपी इंदौर ग्रामीण राजकृष्ण ने कहा सिर्फ रील और सेल्फी के लिए जान जोखिम में डालना स्वीकार्य नहीं है। रेलिंग पार करना प्रतिबंधित है। कोई पर्यटक दोबारा नियमों का उल्लंघन करता मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा- रविवार को एसपी ग्रामीण राजेंद्रकुमार वर्मा जामगेट और पातालपानी पहुंचे। निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए पर्यटकों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त बल, बैरिकेडिंग और सतत निगरानी की जाए।

इधर स्थानीय लोगों के अनुसार पातालपानी में बारिश के दौरान कई बार जलस्तर अचानक बढ़ चुका है। करीब एक दशक पहले एक परिवार तेज बहाव में बह गया था। इसके बावजूद पर्यटक चेतावनी को नजरअंदाज कर खतरनाक स्थानों तक पहुंचते हैं।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 9 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 9 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 9 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 9 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 10 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 10 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 10 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 10 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 10 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 10 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 10 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 10 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 11 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 11 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 11 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 11 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 11 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 11 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!