कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट: 25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ महू सिविल न्यायालय ने जमानती वारंट जारी किया है। 25 लाख रुपए के लेन-देन और चेक बाउंस से जुड़े मामले में न्यायाधीश फरहान मसूद कुरैशी की अदालत ने यह कार्रवाई की है।
न्यायालय ने वारंट की तामील के लिए संबंधित थाने को भी निर्देशित किया है। प्रकाश जाजू की ओर से अधिवक्ता राधेश्याम अग्रवाल ने न्यायालय में पैरवी करते हुए बताया कि जाजू की फर्म निर्मला जानकी सिनेमा के नाम से संचालित है।
जाजू करीब 30-40 वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं और फिल्मों के लिए फाइनेंस का काम भी करते हैं। मूल रूप से महू निवासी प्रकाश जाजू वर्तमान में मुंबई में रहते हैं।
अधिवक्ता के मुताबिक, राजपाल यादव ने प्रकाश जाजू से 25 लाख रुपए लिए थे। इस लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच एग्रीमेंट भी हुआ था। राशि लौटाने के लिए अभिनेता की ओर से पोस्ट डेटेड चेक दिए गए थे।
एग्रीमेंट में तय शर्तों के अनुसार भुगतान नहीं होने पर जाजू ने चेक बैंक में लगाए, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। मामले की सुनवाई के दौरान राजपाल यादव की ओर से अपेक्षित उपस्थिति नहीं होने पर अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया। वारंट तामीली के लिए संबंधित थाने को निर्देश दिए गए हैं।
इधर, चेक बाउंस से जुड़े एक अन्य पुराने मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से भी कड़ी फटकार का सामना करना पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने हलफनामे में किए गए भुगतान के वादे का पालन नहीं करने पर अभिनेता के रवैये पर नाराजगी जताई है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने उन्हें भुगतान के लिए अंतिम अवसर दिए जाने के बावजूद अनुपालन नहीं होने पर सख्त टिप्पणी की।
संबंधित समाचार

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी

ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर:पीछे छूटा गहनों और नकदी से भरा बैग; नंबर से पुलिस ने खोज निकाला

पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा:पत्नी ने उसे ही मार डाला

सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान:गीत और शॉर्ट फिल्म से यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे लोग; पुलिस कमिश्नर ने जिम्मेदार नागरिकों और संस्थाओं को किया सम्मानित

रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई

कॉलेज छोड़ा:साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा; डेवलपर ने बनाई इतने फर्जी फाइल, करोड़ों की ठगी का खुलासा

जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन:मौके पर पहुंचे अफसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!