नशेड़ी के खिलाफ पार्षद ने की एसपी को शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पेटलावद।
वार्ड 8 की पार्षद ममता गुजराती ने राजापुरा निवासी सलमान पिता कलीम शेख के खिलाफ अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायत की है। पार्षद ने आवेदन के साथ वीडियो एवं फोटो साक्ष्य प्रस्तुत कर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है शा. महा. परिसर व खेल मैदान क्षेत्र में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें नागरिकों और अभिभावकों से मिल रही थीं। पार्षद का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा युवाओं और किशोरों को नशे की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित व्यक्ति द्वारा गांजा एवं स्मैक जैसे मादक पदार्थों के सेवन और उपलब्ध कराने जैसी गतिविधियों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पार्षद ने कहा कि यदि समय रहते इस प्रकार की गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
उपलब्ध वीडियो और फोटो सामग्री की जांच कराई जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाए। साथ ही संबंधित व्यक्ति के मोबाइल रिकॉर्ड, संपर्कों, बैंकिंग लेन-देन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर संभावित नेटवर्क का पता लगाया जाए।
महाविद्यालय परिसर की विशेष निगरानी की मांग
गुजराती ने एसपी से शासकीय महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रशासन और पुलिस को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
एसपी ने दिया आश्वासन
पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई और जांच का आश्वासन दिया है। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!