खबर
Top News

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद: चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अक्टूबर 2026, 12:47 pm
शेयर करें:
प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के चर्चित यशवंत क्लब में नए भवन के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया पर विवाद खड़ा हो गया है। क्लब की मैनेजिंग कमेटी के कुछ सदस्यों ने चेयरमैन जितेंद्र (जीतू) जैन और सचिव विजय कस्तूरी को तीन पन्नों का आपत्ति पत्र सौंपते हुए टेंडर प्रक्रिया और काम शुरू करने से पहले कमेटी में पर्याप्त चर्चा नहीं होने पर सवाल उठाए हैं।

क्लब में करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से नए भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए पहले चरण में एसटीपी निर्माण का टेंडर बुलाया गया है।

आपत्ति जताने वाले सदस्यों का कहना है कि इतने बड़े प्रोजेक्ट से जुड़े निर्णयों में मैनेजिंग कमेटी के सभी सदस्यों को जानकारी और चर्चा में शामिल किया जाना चाहिए था।

नोटिस बोर्ड पर टेंडर सूचना लगाने पर सवाल
कमेटी सदस्यों के अनुसार 6 अक्टूबर को एसटीपी निर्माण के लिए टेंडर की सूचना क्लब के नोटिस बोर्ड पर लगाई गई। उनका दावा है कि टेंडर की जानकारी अखबारों में प्रकाशित कर खुले बाजार में व्यापक रूप से नहीं दी गई।

आपत्ति पत्र में सदस्यों ने कहा है कि वे नई कमेटी बनने के बाद करीब तीन महीने से प्रस्तावित निर्माण कार्य की जानकारी मांग रहे थे।

उनका कहना है कि अब तक डिजाइन, अनुमानित लागत, कार्य की समयसीमा और मास्टर प्लान को लेकर कमेटी में विस्तृत चर्चा नहीं हुई।

सदस्यों ने यह भी सवाल उठाया कि करीब सवा दो करोड़ रुपए के एसटीपी कार्य जैसे महत्वपूर्ण टेंडर के लिए व्यापक प्रचार और खुली प्रतिस्पर्धा जरूरी थी। उन्होंने मांग की है कि आगे की प्रक्रिया शुरू करने से पहले उनकी आपत्तियों का समाधान किया जाए।

आपत्ति पत्र देने वालों में कौन-कौन?
चेयरमैन जीतेंद्र जैन और सचिव विजय कस्तूरी को क्लब के सह सचिव तेजवीर जुनेजा तथा कार्यकारिणी सदस्य राजेश तलवार, गुनीत सिंह चड्ढा, वैभव दुआ और विकास (बॉबी) थम्मन ने आपत्ति पत्र सौंपा है। पत्र पर कार्यकारिणी सदस्य भारती बरोडिया और कोषाध्यक्ष रूपल पारिख के हस्ताक्षर नहीं हैं।

जैन पैनल के सदस्यों ने ही उठाए सवाल
जून में हुए क्लब चुनाव में जैन पैनल ने मैनेजिंग कमेटी के नौ में से आठ पद जीते थे। कार्यकारिणी के एक पद पर विकास थम्मन पम्मी छाबड़ा पैनल से निर्वाचित हुए थे।

ऐसे में आपत्ति पत्र देने वाले अधिकांश सदस्य जैन पैनल से ही जुड़े हैं। इसी वजह से क्लब के भीतर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

चेयरमैन बोले- बिल्डिंग कमेटी के फैसले पर हुई प्रक्रिया
चेयरमैन जितेंद्र जैन ने कहा कि क्लब की साधारण सभा के माध्यम से बिल्डिंग कमेटी गठित की गई है। इसमें क्लब के पूर्व चेयरमैन टोनी सचदेवा और पूर्व सचिव संजय गोरानी शामिल हैं।

जैन के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया और क्लब के नोटिस बोर्ड पर सूचना लगाने का निर्णय बिल्डिंग कमेटी की ओर से लिया गया है।

उन्होंने कहा कि मैनेजिंग कमेटी सदस्यों की ओर से मिली आपत्तियों को बिल्डिंग कमेटी के सामने रखा जाएगा और बातचीत के जरिए उनका समाधान किया जाएगा।

क्लब में करीब 50 करोड़ रुपए के प्रस्तावित भवन निर्माण से जुड़े इस विवाद ने अब टेंडर प्रक्रिया, निर्णय लेने की व्यवस्था और कमेटी के सदस्यों के बीच समन्वय को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित समाचार

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला
Top News

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

10 minutes ago
छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां
Top News

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

10 minutes ago
बस ने बाइक सवारों को कुचला
Top News

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

19 minutes ago
आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

28 minutes ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

28 minutes ago
अपना घर गंदा न करें
Indore

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

42 minutes ago
फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा
Top News

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

about 1 hour ago
मैच से पहले होटल महंगे
Top News

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

about 1 hour ago
हड़ताल पर नया मोड़
Top News

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

about 1 hour ago
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
Top News

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

about 1 hour ago
ट्रिप पर गया युवक लापता
Top News

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

about 2 hours ago
इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 19 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 20 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 20 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 20 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 20 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 20 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 20 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!