जयपुर सुपर फास्ट ट्रेन में सीट को लेकर हुआ विवाद: जीआरपी का दावा-शिकायत नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नागदा।
ट्रेन में सीट को लेकर दो विवाद सामने आए है। पहला शनिवार रात जयपुर सुपर फास्ट ट्रेन में हुआ। इंदौर निवासी युवक को नागदा के युवक ने चाकू दिखाया और मारपीट की। दूसरा विवाद रविवार सुबह डॉ. आंबेडकर नगर ट्रेन में हुआ। रिटायर्ड सैनिक और रेल कर्मचारी के बीच रिजर्व सीट को लेकर हुआ। दोनों मामले में शिकायत जीआरपी में नहीं हुई है।
पहली घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ है। इंदौर निवासी युवती का नागदा निवासी युवती से जनरल कोच में सीट की बात को लेकर विवाद हुआ था। वीडियो में स्टेशन पर इंदौर के युवक से नागदा का युवक मारपीट करते नजर आ रहा है।
इसमें युवती रोते हुए मारपीट रोकने की बात कह रही है। महिला ‘मत मारो, बहुत खून बह रहा है, हमें आगे जाना है' मैं अकेली हूं कहती हुई सुनाई आ रही है। हालांकि रेलवे पुलिस चाकू से हमला होने की बात से इंकार कर रही है, जबकि युवक के हाथ में चाकू जैसी वस्तु नजर आ रही है।
वीडियो 4 मिनट का है। ऐसे में ट्रेन आने के दौरान भी किसी जीआरपी जवान का ट्रेन के समीप मौजूद नहीं होना और मारपीट होने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचना यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है।
जीआरपी ने स्पष्ट किया चाकू से हमला होने की बात सही नहीं है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। आरपीएफ थाना प्रभारी ममता अलावा ने बताया किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
डॉ. आंबेडकर नगर ट्रेन में एक रिटायर्ड सैनिक और रेलवे कर्मचारी के परिवार के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ। बिजनौर निवासी रिटायर्ड सैनिक परिवार के साथ उज्जैन जा रहे थे, जबकि दूसरा यात्री सवाई माधौपुर
निवासी रेलवे कर्मचारी बताया जा रहा है। दोनों परिवारों का रिजर्वेशन था। सीट पर बच्चे खेल रहे थे और सीट एडजस्टमेंट को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। इसकी भी कोई शिकायत नहीं की गई।
संबंधित समाचार

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!