दूषित पानी का कहर: अब यहां हुई 8 गोवंश की मौत; इलाके में मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों का सिलसिला अभी थमा भी नहीं था कि शहडोल जिले से एक और चिंताजनक खबर सामने आई है। जिले के एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के अमलाई ओसीएम परिसर में कथित तौर पर केमिकल युक्त दूषित पानी पीने से 8 गौवंशों की मौत हो गई।
गौवंशों की मौतों का विवरण
मिली जानकारी के अनुसार, धनपुरी थाना क्षेत्र के अमलाई ओसीएम परिसर में 4 गाय, 3 बछड़े और 1 बैल मृत पाए गए। प्रत्यक्षदर्शियों और गौ रक्षकों का आरोप है कि खदान परिसर में जमा रासायनिक तत्वों से युक्त पानी पीने से यह घटना हुई। स्थानीय लोगों और गौ रक्षकों ने एसईसीएल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
ये कोई पहली घटना नहीं
गौरक्षक राम दुबे ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। 1 अगस्त 2022 को अमलाई ओसीएम परिसर में कई गौवंशों की संदिग्ध मौत हुई थी। 2 सितंबर 2022 को शारदा ओसीएम परिसर में 19 गौवंशों की संदिग्ध मौतें हुईं। इन घटनाओं के बावजूद अब तक एसईसीएल प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
पोस्टमार्टम से होगी मौत के कारणों की पुष्टि
घटना की सूचना मिलते ही धनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मृत गौवंशों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही बुढार से पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने प्रारंभिक जांच की। पशु चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।
पुलिस की प्रतिक्रिया
धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने कहा अमलाई ओसीएम परिसर में 8 गौवंशों की मौत की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय:गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर:लोगों की चीख- न हमारा विवाद, न नोटिस, फिर किस बात की सजा?

उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी:बुलडोजर ने सिर्फ मकान नहीं तोड़े; कई परिवारों के सपने भी मलबे में दब गए

हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?:जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी; अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!