दूषित पानी कांड: पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा दूषित पानी मामले की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस ने रविवार को प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनसे सीधे बातचीत शुरू की।
पीड़ित परिवारों से मुलाकात की
शहर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सुबह करीब 10 बजे से भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और जांच रिपोर्ट को लेकर उनकी राय जान रहे हैं।
कांग्रेस का कहना है कि पीड़ित परिवारों से चर्चा के बाद उनकी मांगों के आधार पर सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
सबसे पहले मृतक जीवनलाल के परिवार से मिले
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने शुक्रवार रात हुई पार्टी की बैठक के बाद पीड़ित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलने की बात कही थी।
इसी क्रम में कांग्रेस नेता सबसे पहले मृतक जीवनलाल के घर पहुंचे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने भागीरथपुरा में अन्य प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि परिवारों की वास्तविक समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने के बाद ही आंदोलन की दिशा तय की जाएगी।
कांग्रेस ने जांच रिपोर्ट को बताया पक्षपातपूर्ण
कांग्रेस ने सामने आई जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों पर भी सवाल खड़े किए हैं। चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट दबाव में और पक्षपातपूर्ण तरीके से तैयार की गई है।
कांग्रेस का दावा है कि जिन लोगों को पार्टी इस मामले के लिए जिम्मेदार मानती है, उनके नाम जांच रिपोर्ट में दोषियों के तौर पर सामने नहीं आए हैं।
पार्टी ने रिपोर्ट के निष्कर्षों को लेकर सवाल उठाते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की है।
पीड़ित परिवारों की मांगों के आधार पर होगा अगला फैसला
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, फिलहाल प्राथमिकता भागीरथपुरा के प्रभावित परिवारों की समस्याओं और उनकी मांगों को समझना है।
परिवारों से बातचीत के दौरान सामने आने वाली प्रमुख मांगों को एकत्र किया जाएगा।
इसके बाद इन्हीं मांगों के आधार पर सरकार के खिलाफ आंदोलन का अगला चरण तय किया जाएगा।
कांग्रेस ने संकेत दिया है कि जरूरत के मुताबिक आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!