खुलासा फर्स्ट का नाम बदनाम करने की साजिश का खुलासा: कारोबारी को धमकाया; भेद खुला तो गिड़गिड़ाने लगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

कथित पत्रकार ने इंदौर प्रेस क्लब के नाम का भी किया दुरुपयोग, पुलिस में शिकायत की तैयारी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पत्रकारिता में कदम रखते हुए पहले ही दिन से अपनी दूरदर्शी नजर, बेबाक और तीखी लेखनी से जनता की आवाज बनकर खोजी पत्रकारिता में अपनी अलग ही पहचान बनाने वाला खुलासा फर्स्ट अखबार आज इंदौर तो क्या प्रदेशभर में किसी पहचान का मोहताज नहीं है।
नतीजा ये है कि जितनी जल्दी पत्रकारिता जगत में खुलासा फर्स्ट ने अपना नाम कमाया है उसके नाम का दुरुपयोग करने वालों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। हालांकि खुलासा फर्स्ट ऐसे तत्वों का फन कुचलना जानता है जो कि खुलासा की साख से खेलने पर आमादा हैं।
समय-समय पर खुलासा फर्स्ट ने ऐसे लोगों का चेहरा सामने लाकर उन्हें आईना दिखाया भी है। एक ताजा मामले में एक कथित पत्रकार ने खुलासा फर्स्ट के नाम का दुरुपयोग कर शहर के बड़े कंफेक्शनरी कारोबारी को फोन कर धमकाने की जुर्रत की है। इतना ही नहीं उसने इंदौर प्रेस क्लब की साख खराब करने की भी हिमाकत की है। मामले में कारोबारी के साथ इंदौर प्रेस क्लब भी सख्त एक्शन लेने के तैयारी में हैं।
उल्लेखनीय है कि दरियानी परिवार शहर के बड़े और नामी कंफेक्शनरी कारोबारी हैं। आशा कंफेक्शनरी के नाम से कारोबार करने वाले दरियानी परिवार की सांवेर रोड पर बड़ी फैक्ट्री है। कल कारोबारी परिवार के निखिल दरियानी फैक्ट्री में थे कि तभी उन्हें फैक्ट्री की सेल्स की मैनेजर रेखा ने बताया कि कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर एक फोन आया है।
सामने वाला कह रहा है कि मैं रोहित यादव बोल रहा हूं खुलासा फर्स्ट से। आपके खिलाफ हमे शिकायत मिली है। आपकी कंपनी का कोई मेन आदमी हो तो बोलो मुझसे बात करें। मामले की गंभीरता को समझते हुए निखिल दरियानी ने तुरंत बताए नंबर पर कॉल किया।
बात करने पर कथित पत्रकार रोहित यादव ने धमकी भरे लहजे में बात की। कहा कि मैं खुलासा फर्स्ट से बोल रहा हूं। तुमसे कुछ बात करना है। प्रेस क्लब पर आ जाओ, लेकिन वह पत्रकार नहीं है, जैसे ही उसकी यह चोरी पकड़ी गई। उसने हड़बड़ाकर गिड़गिड़ाया और फोन काट दिया। धमकाने वाले कथित पत्रकार का मोबाइल नंबर 88175-58642 है।
संभवत: तारीख पर नहीं जाने पर दे रहा था धमकी
निखिल दरियानी के अनुसार कुछ महीनों पहले फैक्ट्री में वर्करों का प्रबंधन से विवाद हो गया था। मामले में विवाद को हवा देने वाले मास्टरमाइंड कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद मामला शांत होने पर कुछ खुराफाती कर्मचारियों को छोड़कर अन्य को काम पर रख लिया गया था।
पुराने सारे विवाद भी उनसे सलुझा लिए गए थे। हालांकि जिन्हें काम पर वापस नहीं रखा है वो जायज पैसों से डेढ़ गुना ज्यादा रकम मांग रहे थे। इनकार करने पर उन्होंने श्रम न्यायालय में केस लगा रखा है, जिसकी कल तारीख थी। चूंकि हमारी ओर से मामले में कोर्ट कोई गया नहीं था।
संभवत: इसी के चलते बौखलाकर किसी फर्जी ने खुद को पत्रकार बताते हुए कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया। हालांकि इस दौरान उसने न केवल खुलासा फर्स्ट का नाम और इंदौर प्रेस क्लब की साख खराब करने की कोशिश की।
हमने इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी से चर्चा कर उनके संज्ञान में पूरा मामला ला दिया है। साथ ही जल्द ही कथित पत्रकार के मोबाइल नंबर की लिखित शिकायत भी बाणगंगा थाने पर की जाएगी।
शिकायत कर करेंगे, कानूनी कार्रवाई
जो भी पत्रकारिता के क्षेत्र में देशभर में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखने वाले इंदौर प्रेस क्लब के नाम का दुरुपयोग करेगा, संस्था की गरिमा के खिलाफ जाकर संस्था की छबि खराब करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दीपक कर्दम (अध्यक्ष, इंदौर प्रेस क्लब)
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!