खबर
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस: मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अक्टूबर 2026, 5:47 pm
शेयर करें:
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा-जांच रिपोर्ट से हम भी संतुष्ट नहीं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस कल भागीरथपुरा दूषित जल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के घर पहुंची। परिजनों ने कहा दोषियों को सजा मिलना चाहिए। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा जांच रिपोर्ट से हम संतुष्ट नहीं हैं।

भागीरथपुरा के जल हादसे पर न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब एक बार फिर मामला चर्चा में आ गया है। कल इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे साथियों के साथ भागीरथपुरा की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के घर पहुंचे।

उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उन्हें जांच आयोग की रिपोर्ट की जानकारी दी। यह जानकारी मिलने के बाद मृत व्यक्तियों के परिजन ने कहा कि इस घटना के लिए दोषी महापौर, पार्षद, विधायक, निगम आयुक्त को सजा मिलना चाहिए।

लोगों का कहना था कि हमें मुआवजा भी नहीं दिया गया है। बहुत सारे परिवार में तो एकमात्र कमाने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। सरकार की ओर से कोई पैसा अब तक नहीं मिला है।

घोषणा भी गलत साबित हुई- मृत व्यक्तियों के परिजन का कहना था कि सरकार ने घोषणा की थी कि अस्पताल में इलाज करने का खर्चा सरकार द्वारा उठाया जाएगा। यह घोषणा भी गलत साबित हुई है।

हम लोगों ने अपने परिवार के बीमार सदस्यों का जो इलाज कराया उसका पैसा खुद चुकाया है। इसके साथ ही हमने अपने परिवार के मृत व्यक्ति की लाश को अस्पताल से लेने के लिए भी पैसा दिया है।

सरकार की ओर से हमें किसी भी स्तर पर कोई मदद नहीं मिली है। चौकसे ने कहा कि लोगों की भावना के अनुसार कांग्रेस इस मामले को लेकर एक बार फिर सड़क पर उतरेगी। हम कोशिश करेंगे कि हर दोषी को सजा मिलना चाहिए।

न्यायिक आयोग द्वारा भागीरथपुरा के पीड़ितों के लिए जो राहत और मुआवजे की अनुशंसा की गई है वह सरकार द्वारा तत्काल इन परिवारों को दिया जाना चाहिए। मुलाकात के दौरान घनश्याम यादव, महेश खीची, छोटेलाल मौर्य, छोटेलाल कश्यप, मनोहर यादव, संतलाल यादव, रामनारायण बौरासी, अमित यादव, रानू मलोरिया, नितेश बौरासी, प्रवीण सूर्यवंशी, गणेश कैथवास, पूनम सांवरिया, हिमांशु मलोरिया, हरीश यादव, मयंक भारद्वाज आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 1 hour ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 2 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 2 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 2 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 2 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 2 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 2 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 2 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 2 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 2 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 2 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 3 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 3 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 3 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 3 hours ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!