खबर
Top News

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अक्टूबर 2026, 4:42 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मैदान आवंटन को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि हमें मैदान पर हुए कार्यक्रमों की अनुमति की रसीद नहीं मिलेगी, तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।

वहीं, पार्षद राजू भदौरिया ने कहा कि आईडीए सीईओ पर भाजपा की चर्बी चढ़ गई है। वे इसे उतार लें। हमारी सरकार आने वाली है।

कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए जिस मैदान का किराया 14 लाख रुपए से अधिक लिया गया, उसी प्राधिकरण ने विजय नगर में भाजपा के कार्यक्रम के लिए जमीन मुफ्त उपलब्ध करा दी।कांग्रेस ने यह भी सवाल उठाया है कि भाजपा के आयोजन के लिए क्या कोई शर्त या शुल्क तय किया था।

शुल्क निर्धारण का आधार भी स्पष्ट हो
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर IDA कार्यालय पहुंचकर सीईओ का घेराव कर रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि दोनों आयोजनों के लिए जमीन आवंटन की अनुमति, किराए की राशि और लागू शर्तों का ब्योरा सार्वजनिक किया जाए।

पार्टी का कहना है कि सार्वजनिक जमीन के आवंटन में सभी आयोजनों के लिए नियम समान होने चाहिए और शुल्क निर्धारण का आधार भी स्पष्ट होना चाहिए।

40 दिन के पटाखा बाजार का किराए पर भी सवाल
विवाद सिर्फ राजनीतिक आयोजनों तक सीमित नहीं है। पिपल्याराव स्थित रीजनल पार्क के सामने भारत जोड़ो मैदान पर थोक पटाखा बाजार के लिए 41 अस्थायी दुकानें बनाई जा रही हैं। यहां जनरेटर रूम, लाइट टावर और पार्किंग की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।

जानकारी के मुताबिक दुकानों का निर्माण शुरू हो चुका है, लेकिन आईडीए ने अब तक किराए की अंतिम राशि तय नहीं की है और आधिकारिक डिमांड नोट भी जारी नहीं किया है। इस बीच बाजार के लिए 5 से 7 लाख रुपए किराया होने की चर्चा है।

पटाखा व्यापारी एसोसिएशन ने फिलहाल प्रत्येक दुकान लगाने वाले व्यापारी से एक-एक लाख रुपए जुटाने को कहा है। इसमें दुकान निर्माण, मैदान का किराया, बिजली, सुरक्षा और अन्य खर्च शामिल बताए जा रहे हैं।

कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि 3-4 दिन के आयोजन के लिए 14 लाख रुपए से अधिक शुल्क लिया गया, तो करीब 40 दिन चलने वाले व्यावसायिक बाजार के लिए किराया किस आधार पर तय होगा।

भाजपा के आयोजन में कौन-सी शर्तें लागू हुईं?
कांग्रेस ने विजय नगर में 7 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए भाजपा के कार्यक्रम के लिए उपलब्ध कराई गई जमीन का हिसाब भी मांगा है।

पार्टी जानना चाहती है कि इस आयोजन के लिए आईडीए ने कितनी राशि ली, क्या कोई शुल्क माफ किया गया और मैदान के उपयोग को लेकर आयोजकों पर कौन-सी शर्तें लागू थीं।

कांग्रेस ने पिछले साल और इस साल के पटाखा बाजार के आवंटन, शुल्क और खर्च का विवरण भी सार्वजनिक करने की मांग की है।

पार्टी ने आशंका जताई है कि शुल्क निर्धारण में अंतर या प्रक्रिया में अनियमितता होने से शासन को राजस्व का नुकसान हो सकता है।

हालांकि, भाजपा के कार्यक्रम को जमीन मुफ्त दिए जाने और आवंटन में नियमों की अनदेखी होने के आरोपों की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

कांग्रेस का कहना है कि आईडीए को सभी आयोजनों के लिए आवंटन की शर्तें और शुल्क सार्वजनिक करने चाहिए। अब प्राधिकरण के जवाब से स्पष्ट होगा कि अलग-अलग आयोजनों के लिए किराया और नियम किस आधार पर तय किए गए।

संबंधित समाचार

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

5 minutes ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

7 minutes ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

14 minutes ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

16 minutes ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

18 minutes ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

20 minutes ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

30 minutes ago
चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज
Top News

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

34 minutes ago
बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही
Top News

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

36 minutes ago
देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त
Top News

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

about 1 hour ago
अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार
Top News

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

about 1 hour ago
छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा
Top News

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

about 1 hour ago
उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त
Top News

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

about 1 hour ago
कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी
Top News

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

about 1 hour ago
गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ
Top News

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

about 1 hour ago
सीजेआई की सख्त टिप्पणी
Top News

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

about 1 hour ago
MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल
Top News

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

about 1 hour ago
100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!
Top News

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

about 1 hour ago
इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग
Top News

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!