खबर
Top News

प्रदेश अध्यक्ष के घर कांग्रेस नेताओं में विवाद: मजाक में छिड़ी बात पर भड़के शहर अध्यक्ष; मारने के लिए उठाई कुर्सी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अगस्त 2026, 4:30 pm
शेयर करें:
प्रदेश अध्यक्ष के घर कांग्रेस नेताओं में विवाद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीजलपुर (राऊ) स्थित निवास पर शनिवार को संगठन को लेकर बुलाई गई बैठक में कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद होने की जानकारी सामने आई है।

बातचीत तीखी नोकझोंक तक पहुंच गई
जानकारी के अनुसार बैठक संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी, लेकिन नेताओं के बीच मजाक से शुरू हुई बातचीत तीखी नोकझोंक तक पहुंच गई।

ये सभी नेता हुए थे शामिल
बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी पिंटू जोशी, अमन बजाज, दीपू यादव, शैलेष गर्ग, नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट सहित अन्य नेता मौजूद थे।

नेता प्रतिपक्ष का पद जाने पर मजाक से शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि बैठक के लिए सभी नेता कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर पहुंच चुके थे। इसी दौरान पटवारी जिम से लौटने के बाद तैयार होने चले गए। इंतजार के दौरान नेताओं के बीच हल्की-फुल्की बातचीत और मजाक चल रहा था।

नेता प्रतिपक्ष का पद जाने को लेकर मजाक किया
इसी दौरान कुछ नेताओं ने चिंटू चौकसे के नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का पद जाने को लेकर मजाक किया। जिसमे कहा गया कि अब 'मलाईदार पद' चला गया है। इसी बात पर चौकसे नाराज हो गए और उनकी पिंटू जोशी से बहस शुरू हो गई।

दो गुटों में बंटे नेता
विवाद बढ़ने पर मौजूद नेता दो पक्षों में बंट गए। चिंटू चौकसे के समर्थन में उनके करीबी राजू भदौरिया आगे आए, जबकि पिंटू जोशी के साथ अमन बजाज और कुछ अन्य नेता खड़े हो गए।

कुर्सी उठाने तक की आ गई नौबत
बताया जा रहा है कि बहस के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि चौकसे ने कथित तौर पर पिंटू जोशी की ओर बढ़ने के लिए कुर्सी तक उठा ली। हालांकि मौजूद नेताओं ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली।

हंगामा सुनकर पहुंचे जीतू पटवारी
कमरे से हंगामे की आवाज सुनकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद कुछ नेताओं ने उनके सामने चिंटू चौकसे के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई।

समझाइश देकर मामला शांत कराया
नेताओं ने सवाल उठाया कि यदि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच इस तरह का व्यवहार होगा तो पार्टी को मजबूत करने की कोशिशों पर असर पड़ेगा। पटवारी ने दोनों पक्षों की बात सुनी और नेताओं को समझाइश देकर मामला शांत कराया।

कांग्रेस प्रभारी तक पहुंची बात
बैठक में विवाद भले ही शांत हो गया, लेकिन इस घटनाक्रम ने इंदौर कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को सामने ला दिया है। बताया जा रहा है कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी तक भी पहुंची है।

संबंधित समाचार

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर
Indore

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

3 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

8 minutes ago
भक्तों ने ली शपथ
Top News

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

17 minutes ago
पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक
Top News

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

25 minutes ago
चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द
Top News

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

about 1 hour ago
इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष
Top News

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

about 1 hour ago
कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप
Top News

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

about 1 hour ago
बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

about 2 hours ago
छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR
Top News

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

about 2 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

about 2 hours ago
दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान
Top News

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

about 3 hours ago
MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज
Top News

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

about 3 hours ago
रिश्ते हुए शर्मसार
Top News

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

about 3 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

about 4 hours ago
सोलर पैनल लगाते समय हादसा
Top News

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

about 4 hours ago
दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात
Top News

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

about 4 hours ago
यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 21 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 21 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 22 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 22 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!