सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले: मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मालवा क्षेत्र तेजी से मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। पर्यटन, व्यापार और निवेश की बढ़ती संभावनाओं के बीच आधुनिक सुविधाओं का विस्तार जरूरी है।
इससे पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को इंदौर में एक निजी होटल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
सिंहस्थ 2028 के लिए इंदौर-उज्जैन में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ का आयोजन होना है। इसे देखते हुए इंदौर और उज्जैन में होटल सुविधाओं का विस्तार महत्वपूर्ण है।
दोनों शहरों की नजदीकी के कारण सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, पर्यटकों और अन्य लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में ठहरने और अन्य आधुनिक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था जरूरी होगी।
उन्होंने कहा कि होटल सुविधाएं केवल पर्यटन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों, कॉर्पोरेट बैठकों और विभिन्न आयोजनों के लिए भी इनकी जरूरत होती है। नए होटल इन आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित होंगे।
निवेश बढ़ने से रोजगार के अवसर होंगे पैदा
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में लगातार संभावनाएं बढ़ रही हैं। अलग-अलग स्थानों पर व्यावसायिक और पर्यटन संबंधी परियोजनाएं विकसित हो रही हैं।
इनसे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। निवेश बढ़ने से रोजगार के नए अवसर तैयार होने की उम्मीद है।
व्यापार और पर्यटन से बदल रही मालवा की तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की आराधना का पर्व है। इस दौरान इंदौर में होटल की नई सुविधा शुरू होना भविष्य की जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
उन्होंने मालवा क्षेत्र में बढ़ती व्यापारिक, पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र तेजी से मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे होटल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, विधायक मधु वर्मा और रमेश मेंदोला सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!