खबर
Top News

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक: बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अक्टूबर 2026, 2:29 pm
शेयर करें:
सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने मध्यमवर्गीय एवं संघर्षशील जीवन से निकलकर अभिनय के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई और देश-दुनिया में मध्यप्रदेश सहित पूरे भारत का गौरव बढ़ाया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने जीवन में अनेक संघर्षों का सामना करते हुए अदाकारी की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल किया।

अपने सशक्त अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और विशिष्ट अभिनय शैली के माध्यम से उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान स्थापित की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नाना पाटेकर का अभिनय केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके अभिनय में समाज और जीवन की वास्तविकताओं की गहरी झलक दिखाई देती थी। उन्होंने अपने अभिनय से अनेक महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उनके विद्यार्थी जीवन के समय से ही नाना पाटेकर के अभिनय और उनकी फिल्मों की देशभर में विशेष चर्चा रही है। उनके अभिनय ने उस दौर में भी दर्शकों के बीच अपनी अलग छाप छोड़ी और आज भी उनकी कला लोगों के बीच स्मरणीय है।

अभिनय कौशल से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ऐसे कलाकार बहुत कम होते हैं, जो अपने अभिनय के माध्यम से किसी भी पात्र को पूरी जीवंतता के साथ प्रस्तुत कर सकें। नाना पाटेकर ने अपने अभिनय कौशल से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अनेक यादगार भूमिकाएं निभाईं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नाना पाटेकर के निधन को भारतीय फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनका जाना कला और अभिनय के क्षेत्र में एक बड़ी कमी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस कठिन और दुख की घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार और वे स्वयं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करने तथा परिवारजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुंबई दौरे का उद्देश्य

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने मुंबई दौरे के संबंध में कहा कि उनका यह दौरा मध्यप्रदेश में निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में सभी प्रकार के उद्योगों और निवेश की संभावनाओं को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना प्राथमिकता
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों के निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा, माइनिंग सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में मध्यप्रदेश में व्यापक संभावनाएं हैं। सरकार इन क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित करने और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को औद्योगिक और आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने के लिए सरकार निवेशकों को आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। निवेश बढ़ने से प्रदेश में रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मुंबई दौरे के दौरान वे विभिन्न निवेशकों एवं उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इन मुलाकातों के माध्यम से निवेशकों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक संभावनाओं और निवेश के अवसरों से अवगत कराया जाएगा तथा उन्हें प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार आने वाले समय में भी निवेश और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर तलाशेगी। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।
मध्यप्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण कर रहे
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है और प्रदेश को उद्योग, निवेश तथा रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को गति देने के लिए सरकार उद्योग जगत के साथ निरंतर संवाद और समन्वय के साथ आगे बढ़ रही है। मुंबई में होने वाली निवेशकों के साथ बैठकों से प्रदेश में संभावित नए निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

13 minutes ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

22 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

36 minutes ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

38 minutes ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

about 1 hour ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 1 hour ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 1 hour ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 2 hours ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 2 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 2 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 2 hours ago
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

about 2 hours ago
ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज
Top News

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

about 3 hours ago
रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध
Top News

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

about 3 hours ago
सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार
Top News

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!