पिकनिक मनाने गए 12वीं के छात्र की मौत: वॉटरफॉल में नहाते समय फिसला पैर; गहरे पानी में डूबा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
सागर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित सरईवन वॉटरफॉल पर रविवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए 17 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। छात्र पानी में नहा रहा था, तभी पत्थर से पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया।
2 घंटे बाद मिला शव
पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया। मृतक की पहचान मुआरखास निवासी ललित साहू (17) के रूप में हुई है। वह सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में कक्षा 12वीं का छात्र था।
चार दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने
जानकारी के मुताबिक, रविवार को ललित अपने चार दोस्तों के साथ सरईवन वॉटरफॉल पहुंचा था। सभी दोस्त पानी में उतरकर नहा रहे थे। इसी दौरान पत्थर पर ललित का पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
ललित को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।
ग्रामीणों के बाद SDRF ने संभाला रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों ने ललित की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे की सर्चिंग के बाद गहरे पानी से छात्र का शव बाहर निकाला गया।
पुलिस कर रही हादसे की जांच
महाराजपुर थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वॉटरफॉल में डूबने से छात्र की मौत हुई है। शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!