कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट: स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ी; चेन गुम और मोबाइल टूटने का भी आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्कूल ऑफ कॉमर्स में मंगलवार को छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है।
आरोप है कि पार्किंग में खड़े BBA थर्ड ईयर के छात्र महेंद्र गुर्जर पर दो छात्रों ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया।
स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ी
इस दौरान उसके सिर पर कांच की बोतल फोड़ने और हाथ के कड़े से हमला करने का आरोप है। घटना में घायल महेंद्र का पुलिस ने मेडिकल कराया है।
मामले में भंवरकुआ पुलिस ने उसकी शिकायत पर जतीन खिची, कुलदीप राठौर और अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुराने विवाद को लेकर पार्किंग में कहासुनी
पुलिस के मुताबिक, महेंद्र मंगलवार को अपने दोस्त रोहित के साथ कॉलेज परिसर की पार्किंग में खड़ा था। इसी दौरान जतीन और कुलदीप अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे। पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई।
शिकायत के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने महेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी।
कड़े से हमला, फिर सिर पर फोड़ी कांच की बोतल
महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि जतीन ने उसके साथ हाथ के कड़े से मारपीट की। इसके बाद उसके सिर पर कांच की बोतल फोड़ दी गई। सिर में चोट लगने के बाद खून निकलने लगा।
शिकायत के मुताबिक, घटना के दौरान अन्य छात्र मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए।
सोने की चेन गुम होने और मोबाइल टूटने की शिकायत
महेंद्र ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान उसकी सोने की चेन गुम हो गई, जबकि मोबाइल फोन भी टूट गया। घटना के बाद उसका दोस्त रोहित उसे लेकर भंवरकुआ थाने पहुंचा, जहां शिकायत दर्ज कराई गई।
अन्य छात्रों की भूमिका की जांच
पुलिस ने फिलहाल शिकायत के आधार पर जतीन खिची और कुलदीप राठौर को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है। अन्य छात्रों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, नामजद आरोपियों से पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका भी स्पष्ट की जाएगी।
संबंधित समाचार

पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम:विद्यार्थियों की मांगें मानी

मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत:काैन बोला- ‘माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे’; विधायक के बयान पर इस नेता ने किया पलटवार

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है:राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का

परीक्षा में नकल की पर्ची मिलने के बाद हॉस्टल गई छात्रा की मौत:इनको हटाया गया

इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम:2000 से ऊपर के कुछ ट्रांजैक्शन पर लगेगा इतना चार्ज; जानिए किन पर पड़ेगा असर

तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक:हर वॉलंटियर को जलाने होंगे इतने दीये; इतने हजार लोग नदी तट को करेंगे रोशन

कवरेज के दौरान हादसा:चैनल का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश; पायलट और फोटो जर्नलिस्ट सहित 3 लोगों की मौत

300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर:जहां गणेशजी खड़े और नृत्य मुद्रा में देते हैं दर्शन

भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज:विदेश मंत्रालय का कड़ा विरोध; पाक अफसर तलब

अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार:आबकारी के अफसर भी नपेंगे

वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’:आकाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर किया वादा निभाया

पत्नी हुई लापता:तलाश में दर-दर भटक रहा पति

बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन:मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ; की सफलता की कामना

किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव:दो दिन पुराना था; मकान मालिक ने कमरे में देखा

19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा:असली मालिक निकला कोई और रिटायर्ड एसआई ने कमिश्नर से लगाई गुहार

लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर

गोलीकांड:इस संत के भाई को हाई कोर्ट से राहत; जिला अदालत ने खारिज की थी जमानत

बाइक पर बैठा था तस्कर:तलाशी में एमडी ड्रग्स निकली

जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन:3 पुलिसकर्मी निलंबित; टीआई पर संरक्षण का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!