खबर
Top News

नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का था आरोप: मथुरा-वृंदावन यात्रा के टिकट और तस्वीरें बनीं अहम सबूत; कोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 अक्टूबर 2026, 11:25 am
शेयर करें:
नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का था आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में करीब 10 महीने जेल में रहने वाले युवक को विशेष पॉक्सो कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। युवक पर नाबालिग को 7 से 8 दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप था। मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से पेश किए गए मथुरा-वृंदावन यात्रा के ट्रेन टिकट, पार्किंग की रसीद और तस्वीरों को कोर्ट ने महत्वपूर्ण साक्ष्य माना।

इसके अलावा पीड़िता और उसके माता-पिता के बयानों में भी अंतर सामने आया। विशेष न्यायाधीश शिप्रा पटेल ने 28 अक्टूबर को फैसला सुनाते हुए अभियोजन पक्ष के आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं मानते हुए आरोपी को दोषमुक्त कर दिया।

नाबालिग को घर से ले जाने का लगाया था आरोप
अभियोजन के अनुसार, 20 मार्च 2024 को आरोपी नाबालिग को उसके घर से ले गया था। आरोप था कि इसके बाद उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और 7 से 8 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में 28 मार्च 2024 को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।

ट्रेन टिकट और तस्वीरों से पेश की अपनी मौजूदगी की दलील
आरोपी की ओर से एडवोकेट आशीष एस. शर्मा ने कोर्ट में दलील दी कि घटना की बताई गई अवधि में आरोपी इंदौर में नहीं था, बल्कि दोस्तों के साथ मथुरा-वृंदावन की यात्रा पर गया था। बचाव पक्ष के अनुसार, आरोपी 21 से 24 मार्च 2024 तक दोस्तों के साथ यात्रा पर था।

इस दलील के समर्थन में बचाव पक्ष ने दोस्तों को गवाह के रूप में पेश किया। साथ ही इंदौर रेलवे स्टेशन की दोपहिया पार्किंग की रसीद, मथुरा आने-जाने के ट्रेन टिकट और यात्रा के दौरान खींची गई तस्वीरें भी अदालत में प्रस्तुत कीं।

कोर्ट ने अपने फैसले में उल्लेख किया कि बचाव पक्ष के गवाहों से विस्तृत जिरह के बावजूद उनके बयानों को खारिज नहीं किया जा सका। यात्रा से जुड़े दस्तावेज और तस्वीरें भी बचाव पक्ष की दलील का समर्थन करते हैं।

पीड़िता और माता-पिता के बयानों में विरोधाभास
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पीड़िता और उसके माता-पिता के बयानों में घटनाक्रम को लेकर अंतर पाया। पीड़िता ने बताया था कि आरोपी उसे इंदौर से बस में महू ले गया था, जबकि उसके वापस आने और उसे लाए जाने की परिस्थितियों को लेकर माता-पिता के बयानों में अलग-अलग बातें सामने आईं।

इसके अलावा जांच में घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों और मकान मालिक से पूछताछ नहीं किए जाने का मुद्दा भी सामने आया। बचाव पक्ष ने एफआईआर दर्ज कराने में हुई देरी को लेकर भी सवाल उठाए।

संदेह से परे आरोप साबित नहीं कर सका अभियोजन
मामले में पेश किए गए साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करने के बाद विशेष न्यायाधीश शिप्रा पटेल ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ आरोपों को संदेह से परे साबित करने में असफल रहा। मथुरा-वृंदावन यात्रा से जुड़े दस्तावेजों और बयानों में सामने आए विरोधाभासों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।

संबंधित समाचार

40 से ज्यादा अपराधों का आरोपी भय्यू सुरीला पुलिस के हत्थे चढ़ा
Top News

40 से ज्यादा अपराधों का आरोपी भय्यू सुरीला पुलिस के हत्थे चढ़ा:जेल से छूटते ही महिला पर फिर साथ रहने का दबाव बनाने का आरोप; बेटी को भी दी थी जान से मारने की धमकी

2 minutes ago
वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी का अनुभव मध्यप्रदेश के विकास में होगा लाभकारी
Top News

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी का अनुभव मध्यप्रदेश के विकास में होगा लाभकारी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा नामांकन पर दी बधाई

3 minutes ago
ड्रेनेज पाइप में छिपा घायल तेंदुआ
Top News

ड्रेनेज पाइप में छिपा घायल तेंदुआ:4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

8 minutes ago
वीडियो देखिये, रिश्वत पर बयान देना पड़ा भारी
Top News

वीडियो देखिये, रिश्वत पर बयान देना पड़ा भारी:जल संसाधन विभाग के EE सीबी अहिरवार सस्पेंड; भोपाल अटैच

10 minutes ago
1925 में चरनोई भूमि 1951 में निजी और फिर विनायक एंटरप्राइजेस के नाम
Top News

1925 में चरनोई भूमि 1951 में निजी और फिर विनायक एंटरप्राइजेस के नाम:महू की कवटी जमीन के मालिकाना हक की कड़ी गायब

16 minutes ago
दोस्तों के साथ जयकारे लगा रहे थे तिलक
Top News

दोस्तों के साथ जयकारे लगा रहे थे तिलक:आधे घंटे बाद थम गई सांसें; आदि कैलाश यात्रा का आखिरी VIDEO आया सामने

21 minutes ago
इच्छाशक्ति का हिमालय
Top News

इच्छाशक्ति का हिमालय:अखंड भारत के महानायक को नमन; देश मना रहा लौहपुरुष की 151वीं जयंती, केवडिया से इंदौर तक एकता की गूंज

30 minutes ago
हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन
Top News

हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहे मौजूद

about 1 hour ago
इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में पुजारी नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में पुजारी नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक:शर्मा परिवार के दो सदस्यों की अपील मंजूर; यह है पूरा मामला

about 1 hour ago
शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय
Top News

शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय:मां के निधन पर परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं; भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

about 1 hour ago
इंदौर से धार के बीच रेल कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होने की दिशा में
Top News

इंदौर से धार के बीच रेल कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होने की दिशा में:स्पीड ट्रायल शुरू; 7 साल में बनी टीही टनल

about 2 hours ago
बारिश का दौर कमजोर पड़ने के बाद रात के तापमान में गिरावट
Top News

बारिश का दौर कमजोर पड़ने के बाद रात के तापमान में गिरावट:ठंडी हवाओं से अब और बढ़ेगी ठिठुरन; बारिश और तेज हवाओं की संभावना

about 2 hours ago
कॉलेज के सामने युवती का शव मिलने से फैली सनसनी
Top News

कॉलेज के सामने युवती का शव मिलने से फैली सनसनी:शरीर पर चोट के निशान से ऐसी आशंका; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 2 hours ago
प्राचार्य की मौत के बाद उनके हस्ताक्षर से जारी हुआ पत्र
Top News

प्राचार्य की मौत के बाद उनके हस्ताक्षर से जारी हुआ पत्र:डेंटल कॉलेज में मचा विवाद; सरकारी दस्तावेज में हेराफेरी का आरोप

about 2 hours ago
‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा कई घटनाओं को लेकर चर्चा में रही
Top News

‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा कई घटनाओं को लेकर चर्चा में रही:सीएम के आने तक थमी रही पदयात्रा; इंतजार में खड़े रहे केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता

about 2 hours ago
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज भरेंगे राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन
Top News

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज भरेंगे राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

about 3 hours ago
कार ने पीछा कर रहे बाइक सवार को कुचला
Top News

कार ने पीछा कर रहे बाइक सवार को कुचला:दो गाड़ियों को टक्कर मारकर भाग रहा था; इकलौते बेटे की मौत

about 18 hours ago
ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर
Top News

ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर:10 वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश भी हुए तलब

about 19 hours ago
कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला
Top News

कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला:पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की 5.37 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच

about 19 hours ago
तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटी की मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!