‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा कई घटनाओं को लेकर चर्चा में रही: सीएम के आने तक थमी रही पदयात्रा; इंतजार में खड़े रहे केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शुक्रवार को भाजपा की ओर से निकाली गई ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा कई घटनाओं को लेकर चर्चा में रही। सुभाष नगर चौराहे से पाटनीपुरा चौराहे तक आयोजित इस पदयात्रा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। हालांकि, परदेशीपुरा चौराहे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंतजार में पदयात्रा कुछ देर के लिए रुक गई।
इस दौरान मंच पर भाषण और नारेबाजी होती रही, वहीं केंद्रीय मंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि पहले मंच और फिर सीढ़ियों पर खड़े होकर मुख्यमंत्री का इंतजार करते नजर आए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और सांसद शंकर लालवानी सहित कई नेता मौजूद थे।
विजयवर्गीय ने संभाला माइक, करवाई नारेबाजी
पदयात्रा सुभाष नगर चौराहे से शुरू होकर परदेशीपुरा चौराहे पहुंची। यहां आयोजित कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने माइक संभाला और कार्यकर्ताओं से नारे लगवाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी संबोधित किया।
भाषण समाप्त होने के बाद भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे थे। ऐसे में मुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार होने लगा। इस दौरान विजयवर्गीय ने लोगों के बीच माहौल बनाए रखने के लिए 'ये देश है वीर जवानों का' गीत भी सुनाया और कार्यकर्ताओं से आगे बढ़ने की अपील की।
केंद्रीय मंत्री से अनुमति लेने के बाद भी नहीं बढ़ी पदयात्रा
मुख्यमंत्री के पहुंचने में देरी के बीच कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पदयात्रा शुरू करने की अनुमति ले ली है। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगे बढ़ने को कहा और कहा कि अब चलने दो, दो मिनट नहीं। हालांकि, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचने के कारण पदयात्रा आगे बढ़ाने को लेकर स्थिति कुछ देर तक बनी रही। इसके बाद विजयवर्गीय के आग्रह पर जनप्रतिनिधि मंच से नीचे उतरने लगे।
मंच से उतरकर सीढ़ियों पर खड़े रहे केंद्रीय मंत्री और नेता
मंच से नीचे उतरने के बाद भी केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद शंकर लालवानी और अन्य जनप्रतिनिधि आगे नहीं बढ़े। जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री कुछ ही देर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले हैं। इसके बाद सभी नेता सीढ़ियों पर खड़े होकर उनका इंतजार करने लगे। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय दोबारा मंच पर पहुंचे और माइक से नारेबाजी करवाते रहे। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ता और आम लोग भी मुख्यमंत्री के आने का इंतजार करते दिखाई दिए।
मुख्यमंत्री पहुंचे तो छोड़े गुब्बारे, फिर शुरू हुई पदयात्रा
कुछ देर बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला परदेशीपुरा चौराहे पहुंचा। मंच से उनके आगमन की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही उनका स्वागत किया गया और हवा में गुब्बारे छोड़े गए। इसके बाद मुख्यमंत्री पदयात्रा में शामिल हुए और यात्रा आगे बढ़ाई गई।
नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा दोपहिया वाहन से गिरते-गिरते बचे
पदयात्रा के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के साथ भी एक घटनाक्रम हुआ। यात्रा शुरू होने के कुछ समय बाद वे पाटनीपुरा स्थित अगले मंच तक पहुंचने के लिए सड़क की दूसरी लेन में गए। वहां उन्हें दो युवकों के साथ एक दोपहिया वाहन दिखाई दिया।
मिश्रा ने वाहन रुकवाया और पीछे बैठे युवक को उतारकर खुद पीछे बैठ गए। इसके बाद उन्होंने चालक से जल्द मंच तक पहुंचाने के लिए कहा। चालक ने जैसे ही दोपहिया वाहन मोड़ा, उसका अगला पहिया फिसल गया। इससे नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और वाहन चालक दोनों गिरते-गिरते बच गए। इस घटना के दौरान कुछ समय के लिए वहां मौजूद लोगों का ध्यान भी उनकी ओर चला गया।
भाजपा के झंडे और गमछे लेकर पहुंचे स्कूली बच्चे
पदयात्रा में स्कूली बच्चों की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। कुछ बच्चे हाथों में भाजपा के झंडे और गले में पार्टी के गमछे डालकर कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पूछने पर बच्चों ने बताया कि वे 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा में शामिल होने आए हैं।
जब बच्चों से पूछा गया कि लोकतंत्र खतरे में क्यों है और इस पदयात्रा का उद्देश्य क्या है, तो वे इसका जवाब नहीं दे सके। बच्चों ने बताया कि उन्हें उनके स्कूल के शिक्षक कार्यक्रम में लेकर आए थे। उन्हें यह जानकारी नहीं दी गई थी कि उन्हें किस उद्देश्य से यहां लाया जा रहा है। ये बच्चे मां कनकेश्वरी देवी स्कूल के बताए गए। उनके हाथों में भाजपा के झंडे और गले में पार्टी के गमछे दिखाई दिए।
बच्चों की भागीदारी को लेकर उठे सवाल
राजनीतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों की भागीदारी और उन्हें किसी दल के झंडे व प्रतीक चिह्नों के साथ लाए जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में शामिल बच्चों को पदयात्रा के उद्देश्य और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों की जानकारी तक नहीं थी। ऐसे में बच्चों को किसकी अनुमति से और किस उद्देश्य से कार्यक्रम में लाया गया, यह सवाल चर्चा में है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी का अनुभव मध्यप्रदेश के विकास में होगा लाभकारी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा नामांकन पर दी बधाई

ड्रेनेज पाइप में छिपा घायल तेंदुआ:4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

वीडियो देखिये, रिश्वत पर बयान देना पड़ा भारी:जल संसाधन विभाग के EE सीबी अहिरवार सस्पेंड; भोपाल अटैच

1925 में चरनोई भूमि 1951 में निजी और फिर विनायक एंटरप्राइजेस के नाम:महू की कवटी जमीन के मालिकाना हक की कड़ी गायब

दोस्तों के साथ जयकारे लगा रहे थे तिलक:आधे घंटे बाद थम गई सांसें; आदि कैलाश यात्रा का आखिरी VIDEO आया सामने

इच्छाशक्ति का हिमालय:अखंड भारत के महानायक को नमन; देश मना रहा लौहपुरुष की 151वीं जयंती, केवडिया से इंदौर तक एकता की गूंज

हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहे मौजूद

इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में पुजारी नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक:शर्मा परिवार के दो सदस्यों की अपील मंजूर; यह है पूरा मामला

शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय:मां के निधन पर परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं; भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

इंदौर से धार के बीच रेल कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होने की दिशा में:स्पीड ट्रायल शुरू; 7 साल में बनी टीही टनल

बारिश का दौर कमजोर पड़ने के बाद रात के तापमान में गिरावट:ठंडी हवाओं से अब और बढ़ेगी ठिठुरन; बारिश और तेज हवाओं की संभावना

नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का था आरोप:मथुरा-वृंदावन यात्रा के टिकट और तस्वीरें बनीं अहम सबूत; कोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला

कॉलेज के सामने युवती का शव मिलने से फैली सनसनी:शरीर पर चोट के निशान से ऐसी आशंका; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्राचार्य की मौत के बाद उनके हस्ताक्षर से जारी हुआ पत्र:डेंटल कॉलेज में मचा विवाद; सरकारी दस्तावेज में हेराफेरी का आरोप

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज भरेंगे राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

कार ने पीछा कर रहे बाइक सवार को कुचला:दो गाड़ियों को टक्कर मारकर भाग रहा था; इकलौते बेटे की मौत

ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर:10 वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश भी हुए तलब

कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला:पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की 5.37 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच

तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटी की मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों

भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान:मजदूर की दिहाड़ी छूटी; बोला- शाम को परिवार क्या खाएगा, बुखार से तपते बच्चे के लिए रास्ता मांगता रहा पिता, 6 घंटे लगा महाजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!