प्राचार्य की मौत के बाद उनके हस्ताक्षर से जारी हुआ पत्र: डेंटल कॉलेज में मचा विवाद; सरकारी दस्तावेज में हेराफेरी का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के एकमात्र शासकीय गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज में विभागाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कॉलेज की दिवंगत प्राचार्य डॉ. अलका गुप्ता के हस्ताक्षर से कथित तौर पर एक पत्र जारी किए जाने और सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी किए जाने की शिकायत सामने आई है। आरोप है कि विभागाध्यक्ष का प्रभार हासिल करने के लिए प्राचार्य के नाम से पत्र तैयार कर उसे कॉलेज के रिकॉर्ड में शामिल करवाया गया। मामले में संयोगितागंज थाने में शिकायत देकर पत्र की सत्यता की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायत अस्थायी विभागाध्यक्ष के रूप में पदस्थ डॉ. हर्ष चंसोरिया के खिलाफ की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विभागीय वरीयता सूची में तीसरे स्थान पर होने के बावजूद डॉ. चंसोरिया को विभागाध्यक्ष का प्रभार दिलाने के लिए कथित रूप से दिवंगत प्राचार्य के नाम से पत्र तैयार करवाया गया। इस पत्र की वैधता और उस पर किए गए हस्ताक्षरों को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
14 जून के पत्र पर हस्ताक्षर, 15 जून को प्राचार्य का निधन
इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य पत्र की तारीख और प्राचार्य के निधन से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, 14 जून 2026 को विभागाध्यक्ष बनाने के संबंध में पत्र जारी किया गया था, जबकि दिवंगत प्राचार्य डॉ. अलका गुप्ता का निधन अगले दिन यानी 15 जून को हो गया था।
शिकायतकर्ता का दावा है कि 14 जून के पत्र पर किए गए हस्ताक्षर डॉ. अलका गुप्ता के वास्तविक हस्ताक्षरों से मेल नहीं खाते। पत्र में तारीख लिखने की शैली और हस्ताक्षर करने के तरीके में भी अंतर होने की बात कही गई है। इसी आधार पर पत्र को संदिग्ध बताते हुए उसके मूल दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की गई है।
वरीयता सूची में तीसरे स्थान पर थे डॉ. चंसोरिया
शिकायत में विभागाध्यक्ष के प्रभार को लेकर विभागीय वरीयता का मुद्दा भी उठाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, डॉ. हर्ष चंसोरिया विभागीय वरीयता सूची में तीसरे नंबर पर थे। इसके बावजूद उन्हें विभागाध्यक्ष का प्रभार दिए जाने की अनुशंसा कथित तौर पर दिवंगत प्राचार्य के नाम से जारी पत्र के माध्यम से कराई गई।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया में सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की गई और संबंधित पत्र को कॉलेज के रिकॉर्ड में शामिल कराया गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पत्र की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस कमिश्नर से लेकर चिकित्सा शिक्षा विभाग तक शिकायत
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायतकर्ता ने संयोगितागंज थाने में आवेदन दिया है। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक और कॉलेज प्राचार्य को भी शिकायत भेजी गई है।
शिकायत में संबंधित पत्र की मूल प्रति, हस्ताक्षर और दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही यदि जांच में दस्तावेजों से छेड़छाड़ या फर्जी पत्र तैयार किए जाने की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
प्राचार्य बोलीं- शिकायत मिली है, मामला कोर्ट में भी चल रहा
इस मामले में शासकीय दंत चिकित्सालय की प्राचार्य डॉ. जया जोशी ने बताया कि उनके पास भी इस संबंध में शिकायत आई थी। मामला कोर्ट में भी चल रहा है। अभी तक इस संबंध में कोई शासकीय पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायत मिलती है, उस पर ध्यान दिया जाता है।
डॉ. चंसोरिया बोले- अभी इंदौर से बाहर हूं
वहीं, शिकायत में नाम आने के बाद डॉ. हर्ष चंसोरिया से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि वे फिलहाल इंदौर से बाहर हैं, इसलिए इस संबंध में जानकारी नहीं दे सकते।
संबंधित समाचार

40 से ज्यादा अपराधों का आरोपी भय्यू सुरीला पुलिस के हत्थे चढ़ा:जेल से छूटते ही महिला पर फिर साथ रहने का दबाव बनाने का आरोप; बेटी को भी दी थी जान से मारने की धमकी

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी का अनुभव मध्यप्रदेश के विकास में होगा लाभकारी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा नामांकन पर दी बधाई

ड्रेनेज पाइप में छिपा घायल तेंदुआ:4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

वीडियो देखिये, रिश्वत पर बयान देना पड़ा भारी:जल संसाधन विभाग के EE सीबी अहिरवार सस्पेंड; भोपाल अटैच

1925 में चरनोई भूमि 1951 में निजी और फिर विनायक एंटरप्राइजेस के नाम:महू की कवटी जमीन के मालिकाना हक की कड़ी गायब

दोस्तों के साथ जयकारे लगा रहे थे तिलक:आधे घंटे बाद थम गई सांसें; आदि कैलाश यात्रा का आखिरी VIDEO आया सामने

इच्छाशक्ति का हिमालय:अखंड भारत के महानायक को नमन; देश मना रहा लौहपुरुष की 151वीं जयंती, केवडिया से इंदौर तक एकता की गूंज

हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहे मौजूद

इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में पुजारी नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक:शर्मा परिवार के दो सदस्यों की अपील मंजूर; यह है पूरा मामला

शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय:मां के निधन पर परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं; भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

इंदौर से धार के बीच रेल कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होने की दिशा में:स्पीड ट्रायल शुरू; 7 साल में बनी टीही टनल

बारिश का दौर कमजोर पड़ने के बाद रात के तापमान में गिरावट:ठंडी हवाओं से अब और बढ़ेगी ठिठुरन; बारिश और तेज हवाओं की संभावना

नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का था आरोप:मथुरा-वृंदावन यात्रा के टिकट और तस्वीरें बनीं अहम सबूत; कोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला

कॉलेज के सामने युवती का शव मिलने से फैली सनसनी:शरीर पर चोट के निशान से ऐसी आशंका; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा कई घटनाओं को लेकर चर्चा में रही:सीएम के आने तक थमी रही पदयात्रा; इंतजार में खड़े रहे केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज भरेंगे राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

कार ने पीछा कर रहे बाइक सवार को कुचला:दो गाड़ियों को टक्कर मारकर भाग रहा था; इकलौते बेटे की मौत

ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर:10 वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश भी हुए तलब

कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला:पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की 5.37 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच

तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटी की मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!