खबर
Top News

इंदौर से धार के बीच रेल कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होने की दिशा में: स्पीड ट्रायल शुरू; 7 साल में बनी टीही टनल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 अक्टूबर 2026, 11:45 am
शेयर करें:
इंदौर से धार के बीच रेल कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होने की दिशा में

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर से धार के बीच रेल कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। टीही टनल का काम पूरा होने के बाद रेलवे ने टीही से धार रेलखंड पर स्पीड ट्रायल शुरू कर दिया है। शुक्रवार से शुरू हुए इस ट्रायल के दौरान ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाई जाएंगी। अगले आठ दिनों तक रेलवे अधिकारी ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (OHE) की जांच करेंगे। इसके साथ ही डीजल और इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल भी किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 30 अक्टूबर से 6 नवंबर तक सुबह 8 बजे से रात 9 बजे के बीच 130 किमी प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद 5-6 नवंबर को कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (CRS) का निरीक्षण भी संभावित है।

रेलवे ने आमजन से की रेलवे लाइन से दूर रहने की अपील
स्पीड ट्रायल के दौरान टीही और धार के बीच रेल लाइन पर तेज गति से ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इसे देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

रेलवे ने कहा है कि 30 अक्टूबर से 6 नवंबर तक सुबह 8 बजे से रात 9 बजे के बीच टीही-धार रेलखंड के आसपास न जाएं। साथ ही अपने पशुओं को भी रेलवे ट्रैक के नजदीक नहीं जाने दें। तेज रफ्तार से होने वाले ट्रायल के दौरान रेलवे लाइन के आसपास मौजूद रहना खतरनाक हो सकता है।

सात साल में तैयार हुई 3 किलोमीटर लंबी टीही टनल
टीही टनल का निर्माण रेलवे के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण कामों में से एक रहा। करीब 3 किलोमीटर लंबी इस टनल को तैयार करने में लगभग सात साल का समय लगा। रेलवे ने वर्ष 2018-19 में टनल का निर्माण शुरू किया था। करीब एक साल तक काम चलने के बाद कोरोना महामारी के दौरान ठेके को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया। उस समय तक लगभग डेढ़ किलोमीटर टनल का निर्माण पूरा हो चुका था।

इसके बाद वर्ष 2023 में नई एजेंसी के माध्यम से निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया गया। वर्ष 2024 में टनल के दोनों सिरों से खुदाई करते हुए ब्रेक-थ्रू पूरा किया गया। इसके बाद लाइनिंग और ट्रैक बिछाने का काम पूरा हुआ। रेलवे ने टनल के अंदर प्रतिदिन करीब 50 से 55 मीटर हिस्से में ट्रैक बिछाने का काम किया।

इंदौर-मुंबई स्पेशल ट्रेन अब सप्ताह में 3 दिन चलेगी
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के फेरों में भी बढ़ोतरी की है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने ट्रेन नंबर 09080/09079 को 5 नवंबर से सप्ताह में दो दिन की जगह तीन दिन चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे पीआरओ मुकेश कुमार के अनुसार, इंदौर से यह ट्रेन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रवाना होगी। वहीं मुंबई सेंट्रल से मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। विस्तारित फेरों के लिए टिकटों की बुकिंग 30 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है। इस फैसले से इंदौर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

संबंधित समाचार

40 से ज्यादा अपराधों का आरोपी भय्यू सुरीला पुलिस के हत्थे चढ़ा
Top News

40 से ज्यादा अपराधों का आरोपी भय्यू सुरीला पुलिस के हत्थे चढ़ा:जेल से छूटते ही महिला पर फिर साथ रहने का दबाव बनाने का आरोप; बेटी को भी दी थी जान से मारने की धमकी

3 minutes ago
वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी का अनुभव मध्यप्रदेश के विकास में होगा लाभकारी
Top News

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी का अनुभव मध्यप्रदेश के विकास में होगा लाभकारी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा नामांकन पर दी बधाई

4 minutes ago
ड्रेनेज पाइप में छिपा घायल तेंदुआ
Top News

ड्रेनेज पाइप में छिपा घायल तेंदुआ:4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

8 minutes ago
वीडियो देखिये, रिश्वत पर बयान देना पड़ा भारी
Top News

वीडियो देखिये, रिश्वत पर बयान देना पड़ा भारी:जल संसाधन विभाग के EE सीबी अहिरवार सस्पेंड; भोपाल अटैच

10 minutes ago
1925 में चरनोई भूमि 1951 में निजी और फिर विनायक एंटरप्राइजेस के नाम
Top News

1925 में चरनोई भूमि 1951 में निजी और फिर विनायक एंटरप्राइजेस के नाम:महू की कवटी जमीन के मालिकाना हक की कड़ी गायब

17 minutes ago
दोस्तों के साथ जयकारे लगा रहे थे तिलक
Top News

दोस्तों के साथ जयकारे लगा रहे थे तिलक:आधे घंटे बाद थम गई सांसें; आदि कैलाश यात्रा का आखिरी VIDEO आया सामने

22 minutes ago
इच्छाशक्ति का हिमालय
Top News

इच्छाशक्ति का हिमालय:अखंड भारत के महानायक को नमन; देश मना रहा लौहपुरुष की 151वीं जयंती, केवडिया से इंदौर तक एकता की गूंज

31 minutes ago
हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन
Top News

हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहे मौजूद

about 1 hour ago
इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में पुजारी नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में पुजारी नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक:शर्मा परिवार के दो सदस्यों की अपील मंजूर; यह है पूरा मामला

about 1 hour ago
शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय
Top News

शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय:मां के निधन पर परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं; भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

about 1 hour ago
बारिश का दौर कमजोर पड़ने के बाद रात के तापमान में गिरावट
Top News

बारिश का दौर कमजोर पड़ने के बाद रात के तापमान में गिरावट:ठंडी हवाओं से अब और बढ़ेगी ठिठुरन; बारिश और तेज हवाओं की संभावना

about 2 hours ago
नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का था आरोप
Top News

नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का था आरोप:मथुरा-वृंदावन यात्रा के टिकट और तस्वीरें बनीं अहम सबूत; कोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला

about 2 hours ago
कॉलेज के सामने युवती का शव मिलने से फैली सनसनी
Top News

कॉलेज के सामने युवती का शव मिलने से फैली सनसनी:शरीर पर चोट के निशान से ऐसी आशंका; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 2 hours ago
प्राचार्य की मौत के बाद उनके हस्ताक्षर से जारी हुआ पत्र
Top News

प्राचार्य की मौत के बाद उनके हस्ताक्षर से जारी हुआ पत्र:डेंटल कॉलेज में मचा विवाद; सरकारी दस्तावेज में हेराफेरी का आरोप

about 2 hours ago
‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा कई घटनाओं को लेकर चर्चा में रही
Top News

‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा कई घटनाओं को लेकर चर्चा में रही:सीएम के आने तक थमी रही पदयात्रा; इंतजार में खड़े रहे केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता

about 3 hours ago
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज भरेंगे राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन
Top News

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज भरेंगे राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

about 3 hours ago
कार ने पीछा कर रहे बाइक सवार को कुचला
Top News

कार ने पीछा कर रहे बाइक सवार को कुचला:दो गाड़ियों को टक्कर मारकर भाग रहा था; इकलौते बेटे की मौत

about 18 hours ago
ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर
Top News

ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर:10 वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश भी हुए तलब

about 19 hours ago
कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला
Top News

कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला:पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की 5.37 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच

about 19 hours ago
तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटी की मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!