चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक का गला कटा; ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहा 20 वर्षीय युवराज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से लोग लगातार हादसे का शिकार हो रहे है। आज मूसाखेड़ी क्षेत्र में एक हादसा हुआ, जहाँ अपनी बाइक से जा रहे 20 वर्षीय युवराज गुर्जर का गला पतंग के धागे की चपेट में आने से बुरी तरह कट गया।
कैसे हुआ हादसा?
मयूर नगर (शीतलामाता मंदिर के सामने) के निवासी युवराज गुर्जर अपनी बाइक से जा रहा था। मूसाखेड़ी क्षेत्र में अचानक सड़क पर लटका हुआ लायलोन का धागा उनके गले में फंस गया। बाइक से होने के कारण धागे ने ब्लेड की तरह युवराज के गले को काट दिया। लहूलुहान अवस्था में युवराज वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
जुपिटर हॉस्पिटल के ICU में भर्ती
युवराज की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे तुरंत विशेष जुपिटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, गले पर घाव बहुत गहरा है और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण ICU में रखा गया है। फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है।
सख्ती के बाद भी बिक रहा खूनी धागा
मकर संक्रांति के चलते प्रशासन ने पहले ही नायलॉन और चाइनीज मांझे के भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। लेकिन इसके बावजूद, शहर की गलियों में यह 'खूनी मांझा' मासूमों और राहगीरों की जान का दुश्मन बना हुआ है।
45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
बता दें कि, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा से रविवार शाम 45 वर्षीय रघुवीर धाकड़ निवासी ओम साईं विहार कॉलोनी, बिचौली मर्दाना की गला कटने के कारण मौत हो गई।
इतना ही नहीं सपना-संगीता रोड पर करीब साढ़े 5 बजे नीट की तैयारी कर रहे नरेंद्र जामोद का चाइनीज मांझे से गला कट गया। वह अपने दोस्त अनिल चौहान के साथ बाइक से घर की ओर आ रहा था।
अनिल उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। मूल रूप से धार जिले के देहरी के पास का रहने वाला नरेंद्र इंदौर में रहकर एग्जाम की तैयारी कर रहा है।
खुलासा फर्स्ट लगातार कर रहा खबरें प्रकाशित
खुलासा फर्स्ट द्वारा चाइनीज मांझे को लेकर खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की जा रही है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!