अनिका की मदद के लिए बच्चों ने फोड़ द़ी अपनी गुल्लक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप टू नामक अति गंभीर बीमारी से जूझ रही तीन साल की अनिका शर्मा की मदद के लिए कल दो बच्चों ने अपने गुल्लक फोड़ी और उसमें जमा राशि उसे प्रदान की।
इस मौके पर माहौल काफी भावुक हो गया था, खुद अनिका भी भावुक थी। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।
अनिका कल अपनी माता सरिता और पिता प्रवीण शर्मा के साथ गरिमा विद्या विहार स्कूल पहुंची थी। वहां उसे बयालीस हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा डोनेशन बॉक्स भी रखे गए।
इस दौरान दो बच्चियों ने अपनी गुल्लक लाकर दी और कहा कि इस गुल्लक में जितने पैसे हमने जमा किए हैं, उतने अनिका को दे दिए जाएं। इसके बाद गुल्लक फोड़ी गई और उसमें जो राशि जमा थी वो अनिका के पिता को प्रदान की गई।
इस मौके पर मौजूद गुरु नानक महाराज ने दुआ की कि बेबी अनिका जल्द ही स्वस्थ हो जाएगी। इसके अलावा कल अनिका महू में कच्ची पपड़ी आलू संग नवनिर्मित संस्था के कार्यालय पर भी पहुंची, यहां विधायक उषा ठाकुर के जन्मदिन पर उसे चेक दिलवाया गया। विधायक ने इस मौके पर अन्य लोगों से भी निवेदन किया कि वे अनिका की मदद के लिए आगे आएं और अपनी ओर से यथासंभव सहायता दें।
सनी पठारे मित्रमंडल ने ऑनलाइन कैंपेन चलाया
जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ जिला इंदौर का वार्षिक सम्मेलन छब्बीस जनवरी को आयोजित हुआ था, जिसमें बेबी अनिका की मदद करने का निर्णय हुआ था। इसके तहत कल पदाधिकारियों ने अपनी ओर से धनराशि एकत्र कर अनिका के माता-पिता को दो लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रुपए की राशि का चेक प्रदान किया।
संस्था सूर्य मंच सामाजिक सेवा फाउंडेशन ने भी कल अनिका के लिए कैंपेन चलाई। अध्यक्ष सनी पठारे मित्रमंडल ने ऑनलाइन कैंपेन चलाई, जिससे प्राप्त नकद राशि तीन लाख इकसठ हजार एक सौ साठ रुपए की बेबी अनिका को प्रदान की गई। इस मौके पर उनकी माता सरिता शर्मा और पिता प्रवीण शर्मा भी मौजूद थे।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!