खबर
Top News

मुख्यमंत्री हाउस रेंट योजना: एमपी में इन छात्रों को मिलेगा किराया भत्ता; बड़े शहरों में रहने वालों को मिलेगी इतने रुपए तक की मदद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अगस्त 2026, 3:10 pm
शेयर करें:
मुख्यमंत्री हाउस रेंट योजना

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार ने पढ़ाई के लिए अपने घर से दूर रहने वाले छात्रों के लिए मुख्यमंत्री हाउस रेंट योजना शुरू की है। योजना के तहत पात्र छात्रों को शहर की श्रेणी के अनुसार हर महीने 1000 रुपए से 2000 रुपए तक किराया भत्ता दिया जाएगा।

शिक्षा जारी रखने में मदद करना
इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद करना है। यह योजना विशेष रूप से गैर-अधिसूचित, खानाबदोश और अर्ध-खानाबदोश समुदाय के छात्रों के लिए लागू की गई है।

भोपाल-इंदौर समेत 5 शहरों में 2 हजार रुपए
सरकार ने किराया भत्ते की राशि शहर के हिसाब से तय की है।
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन: 2000 रुपए प्रतिमाह
जिला मुख्यालय स्तर के शहर: 1250 रुपए प्रतिमाह
तहसील, विकासखंड और छोटे कस्बे: 1000 रुपए प्रतिमाह
यदि वास्तविक मकान किराया सरकार द्वारा निर्धारित राशि से अधिक है, तो अतिरिक्त रकम छात्र को स्वयं देनी होगी।

इन छात्रों को मिलेगा लाभ
योजना का लाभ लेने के लिए छात्र को निर्धारित पात्रता पूरी करनी होगी। छात्र गैर-अधिसूचित, खानाबदोश या अर्ध-खानाबदोश समुदाय से होना चाहिए। किसी सरकारी या निजी मान्यता प्राप्त संस्थान में पोस्ट-मैट्रिक या उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में दाखिला होना जरूरी है।

छात्र को पढ़ाई में नियमित प्रगति बनाए रखनी होगी। किसी शैक्षणिक वर्ष में फेल होने पर पूरा भत्ता रोक दिया जाएगा। छात्र का किराए के मकान में रहना जरूरी है। जिन छात्रों को सरकारी छात्रावास में नि:शुल्क आवास मिला है, वे इस किराया भत्ते के पात्र नहीं होंगे।

MPTAAS पोर्टल से होगा ऑनलाइन आवेदन
योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। छात्रों को MPTAAS पोर्टल पर पंजीकरण कर आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान मुख्य रूप से आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, वैध किराया समझौता ये दस्तावेज जरूरी होंगे। दस्तावेजों की जांच और पात्रता पूरी होने के बाद योजना के तहत निर्धारित किराया भत्ता दिया जाएगा।

छात्रों को घर से दूर पढ़ाई में मिलेगी राहत
बड़े शहरों में पढ़ाई के लिए आने वाले छात्रों के सामने किराया सबसे बड़ी आर्थिक चुनौतियों में से एक होता है। सरकार की यह सहायता उन्हें कम बजट में आवास उपलब्ध कराने में मदद कर सकती है।

खासकर भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में 2000 रुपए प्रतिमाह की सहायता छात्रों के मासिक खर्च को कम करने में उपयोगी साबित हो सकती है। हालांकि, योजना के तहत मिलने वाली राशि अधिकतम निर्धारित सीमा तक ही होगी और वास्तविक किराया इससे अधिक होने पर अंतर की रकम छात्र को खुद वहन करनी होगी।

संबंधित समाचार

आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान
Top News

आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान:पूरी दुनिया को नाज; शाबाश जांबाज कैप्टन मछार

13 minutes ago
शेयर बाजार में भारी गिरावट
Top News

शेयर बाजार में भारी गिरावट:सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश; निवेशकों के चंद मिनटों में डूबे 8.5 लाख करोड़

15 minutes ago
लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी और साथियों पर केस दर्ज

33 minutes ago
मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता
Top News

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता:26 साल में दूसरा सबसे सूखा सीजन; घर-घर शुरू किया सर्वे

about 1 hour ago
एशियन गेम्स 2026
Top News

एशियन गेम्स 2026:क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत; अब इस दिन पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

about 1 hour ago
शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती
Top News

शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती:100 से ज्यादा अकाउंट-पेज किए ब्लॉक; 8 FIR में 34 आरोपी, 24 गिरफ्तार

about 1 hour ago
MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
Top News

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:कई शहरों में 3 हजार रुपए के पार पहुंची कीमत

about 2 hours ago
लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम
Top News

लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम:5000 भवनों की होगी जांच; असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन

about 2 hours ago
राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत
Top News

राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत:11 साल की सुषमा ने तोड़ा दम; 6 दिन से चल रहा था इलाज

about 2 hours ago
आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव
Top News

आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव:इन 4 शहरों के निजी अस्पतालों पर NABH की शर्त लागू

about 3 hours ago
दूध के दाम बढ़ने पर विवाद
Top News

दूध के दाम बढ़ने पर विवाद:किसान और संघ आमने-सामने; इतने रुपए प्रति लीटर करने की मांग

about 3 hours ago
आज से बदल गए ये जरूरी नियम
Top News

आज से बदल गए ये जरूरी नियम:SBI ATM चार्ज से लेकर LPG और रेलवे तक; जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

about 3 hours ago
नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार
Top News

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

about 19 hours ago
आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त
Top News

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

about 20 hours ago
हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Top News

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

about 20 hours ago
शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित
Top News

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

about 20 hours ago
अंकसूची में छेड़छाड़
Top News

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

about 20 hours ago
अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
Top News

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

about 20 hours ago
पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर
Top News

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

about 20 hours ago
आंसुओं को मिला सहारा
Top News

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!