मुख्य चुनाव आयुक्त ने किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन: अभिषेक और विशेष पूजा की; पूरा हुआ यह संकल्प
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
वर्ष 2003 में लिया था संकल्प
इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में लिया गया देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का उनका संकल्प अब, करीब 23 वर्षों बाद, ओंकारेश्वर में पूरा हो गया।
शनिवार रात मुख्य चुनाव आयुक्त अपने परिवार के साथ ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन किए और मंदिर की शयन आरती में भाग लिया।
ज्योतिर्लिंग की पौराणिक महिमा से अवगत कराया
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित डंकेश्वर दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई और उन्हें ज्योतिर्लिंग की पौराणिक महिमा से अवगत कराया।
दर्शन के बाद भावुक हुए ज्ञानेश कुमार ने कहा कि महादेव की असीम कृपा से उनका वर्षों पुराना आध्यात्मिक संकल्प पूर्ण हुआ है।
उन्होंने इसे अपने जीवन का अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय क्षण बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में अध्यात्म को स्थान देना चाहिए। अध्यात्म व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और समाज व राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है।
मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए
रविवार सुबह करीब 6 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपनी पत्नी के साथ ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया।
यहां पंडित निलेश पुरोहित और सुधीर अत्रे ने वैदिक विधि-विधान से अभिषेक और विशेष पूजा संपन्न कराई। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे के दौरान मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी, खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए थे।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!