खबर
Top News

कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल: डीजे विवाद ने लिया हिंसक रूप; फायरिंग में 2 की मौत, 2 जिलों में कर्फ्यू

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जुलाई 2026, 9:33 pm
शेयर करें:
कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल

खुलासा फर्स्ट,काठमांडू/सुनसरी।
नेपाल के सुनसरी जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। कई दिनों से जारी तनाव के बीच पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हालात बिगड़ने के बाद भारतीय सीमा से सटे सुनसरी और सिराहा जिलों के संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

डीजे को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, रविवार को कांवड़िए कोसी बैराज से जल लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान डीजे और लाउडस्पीकर की तेज आवाज को लेकर दूसरे समुदाय ने आपत्ति जताई। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

पथराव, आगजनी और हिंसा
पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। इसके बाद जमकर पथराव, आगजनी और हिंसा हुई। गुरुवार को भी तराई-मधेश क्षेत्र के कई हिस्सों में प्रदर्शन जारी रहे, जिससे तनाव और बढ़ गया।

पहले हवाई फायरिंग, फिर चली गोलियां
हिंसा के दौरान पथराव में एक पुलिस इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने पहले भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समझाइश दी और बाद में तीन राउंड हवाई फायरिंग की, लेकिन जब हालात नहीं संभले तो रात करीब 10:45 बजे पुलिस ने भीड़ पर गोली चलाई।

फायरिंग में ओम प्रकाश मेहता की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल जयप्रकाश मेहता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कई अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।

अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल और आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) की टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

फिलहाल हिंसा के कारणों और पूरी घटना की जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

संबंधित समाचार

सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली शराब दुकान!
Top News

सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली शराब दुकान!:इतने लाख का जुर्माना; 7 दिन में कब्जा हटाने का आदेश

7 minutes ago
हाईकोर्ट का फैसला
Top News

हाईकोर्ट का फैसला:पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखना अकेले व्यभिचार का सबूत नहीं; तलाक की अपील खारिज

16 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपित की तलाश तेज; दो राज्यों में दबिश

24 minutes ago
उप मुख्यमंत्री एक्शन में
Top News

उप मुख्यमंत्री एक्शन में:अवैध अहाते तत्काल बंद कराएं; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

39 minutes ago
एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती
Top News

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

about 18 hours ago
राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख
Top News

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

about 18 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 18 hours ago
28 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 19 hours ago
किसानों के लिए बडी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

about 19 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

about 20 hours ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 20 hours ago
जर्जर दीवार बनी काल
Top News

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

about 20 hours ago
MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

about 20 hours ago
नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत
Top News

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

about 20 hours ago
चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

about 21 hours ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

about 21 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

about 21 hours ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

about 21 hours ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

about 21 hours ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!