वीडियो देखिये,100 सीसीटीवी, एक सुराग से खुलासा: पुलिस ने फ्लैट चोरों को दबोचा; बरामद किया लाखों का माल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ थाना पुलिस ने फ्लैट में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी विश्लेषण की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी सहित करीब 3.20 लाख रुपए का मश्रुका बरामद किया गया है।
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में चोरी, नकबजनी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त जोन-1 नरेंद्र कुमार रावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित करकेटा के मार्गदर्शन और एसीपी गांधी नगर निधि सक्सेना के नेतृत्व में राऊ थाना पुलिस ने मामले का खुलासा किया।
पलाश परिसर के फ्लैट में हुई थी चोरी
जानकारी के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को राऊ स्थित पलाश परिसर के एक फ्लैट से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी हो गई थी। मामले में राऊ थाने में धारा 305-ए और 331(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आरोपियों के आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। करीब 100 से ज्यादा कैमरों की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।
खंडवा और इंदौर से दबोचे आरोपी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 अगस्त को खंडवा जिले के जलवा बुजुर्ग से आरोपी रंजीत पवार (33) और इंदौर से उसके साथी धर्मेंद्र पांचाल (44) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से सोने का नेकलेस, सोने-चांदी के अन्य आभूषण और नकदी बरामद की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 3.20 लाख रुपए है।
अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से इंदौर शहर में हुई अन्य चोरी और नकबजनी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में राऊ थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौड़, उप निरीक्षक प्रवीण जाधव, सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, आरक्षक कमलेश चौरे और आरक्षक नारायण यदुवंशी शामिल रहे।
संबंधित समाचार

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!