खबर
Top News

सावधान आप जो पानी पी रहे हैं स्वच्छ नहीं: पार्षद भदौरिया ने संपवेल में उतरकर किया सिस्टम की लापरवाही का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 मई 2026, 2:47 pm
शेयर करें:
सावधान आप जो पानी पी रहे हैं स्वच्छ नहीं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जनता की सेहत से जुड़ी बड़ी लापरवाही सामने आई है। वार्ड 22 के पार्षद राजू भदौरिया ने सुखलिया क्षेत्र में पुराने संपवेल का औचक निरीक्षण किया तो बदहाली ने सिस्टम की बड़ी चूक का खुलासा कर दिया।

जिस टैंक से वार्ड 33 की हज़ारों की आबादी को पानी सप्लाई हो रहा था, वहां से तेज दुर्गंध आ रही थी। जनता को स्वच्छ जल मुहैया कराने के संकल्प के साथ पार्षद ने खुद टैंक में उतरकर हकीकत देखी, जिससे नगर निगम में हड़कंप मच गया।

यह संपवेल 2004 में तत्कालीन एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़ के कार्यकाल में बना था। गर्मी के इस मौसम में पानी की किल्लत के बीच गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

पार्षद राजू भदौरिया ने तत्काल एडिशनल कमिश्नर आशीष पाठक, ई. भास्कर और सब इंजीनियर मयंक पंवार को वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

युद्धस्तर पर हुई सफाई: जनप्रतिनिधि की सक्रियता का असर हुआ 30 अप्रैल को एमआईसी सदस्य बबलू शर्मा और एडिशनल कमिश्नर आशीष पाठक ने टीम के साथ मौके का मुआयना किया।

इसके बाद तत्काल युद्धस्तर पर सफाई की गई। इस प्रक्रिया में वार्ड 33 के पार्षद मनोज मिश्रा ने भी सक्रिय सहयोग किया, परिणामस्वरूप महज चार दिन में जनता को दोबारा शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो गया है।

पार्षद राजू भदौरिया ने इस घटनाक्रम से इंदौर की जनता और प्रशासन को सजग रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा हर वार्ड में जलस्रोत और टंकियों की हर चार माह में नियमित सफाई सुनिश्चित होना चाहिए।

उन्होंने जनता से भी अपील की अपने क्षेत्र के जलस्रोत की निगरानी करें, क्योंकि स्वच्छ पानी सिर्फ अधिकार नहीं सजगता का विषय भी है। पार्षद ने मांग की नगर निगम सभी संपवेल और टंकियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाए।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

6 minutes ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

15 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

22 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

29 minutes ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

29 minutes ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

39 minutes ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

43 minutes ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 1 hour ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 1 hour ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 1 hour ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 1 hour ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 1 hour ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 1 hour ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 2 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 2 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 2 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

about 2 hours ago
होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल
Top News

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!