खबर
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी: बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 5:24 pm
शेयर करें:
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में चोरी की अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। द्वारकापुरी क्षेत्र में फूटी कोठी के पास मेन रोड स्थित श्री शीतलनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में बदमाश ताले तोड़कर घुसे और दानपेटी में रखी नकदी, चांदी के सिक्के व पूजन सामग्री चुरा ले गए।

इसके अलावा परिचारिका नगर और बिचौली मर्दाना स्थित घरों में भी चोरी की वारदात हुई। संबंधित थानों की पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुबह मंदिर पहुंचे तो टूटे मिले ताले
मंदिर ट्रस्ट के सचिव चेतन भंडारी के मुताबिक, 11 अक्टूबर की रात करीब 9:20 बजे मंदिर के कपाट बंद किए गए थे। 12 अक्टूबर की सुबह करीब 5:30 बजे जब श्रद्धालु व पुजारी मंदिर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे व ताले टूटे मिले।

सूचना मिलने पर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य मौके पर पहुंचे। अंदर जांच करने पर दानपेटी का ताला टूटा हुआ मिला। उसमें रखे करीब तीन महीने के दान की नकदी और चांदी के सिक्के गायब थे।

बदमाश मंदिर में रखी एक छोटी दानपेटी भी उठाकर ले गए। मंदिर से पूजन सामग्री चोरी होने की बात भी सामने आई है। शिकायत पर द्वारकापुरी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज जब्त किए। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मंदिर में कुछ साल पहले भी चोरी हुई थी। उस घटना में भी नकदी चोरी होने की बात सामने आई थी। स्थानीय स्तर पर पुलिस गश्त और संदिग्धों की जांच को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं।

परिचारिका नगर के घर से जेवर और 85 हजार रुपए चोरी
तिलक नगर थाना क्षेत्र के परिचारिका नगर स्थित ब्लॉक ए, ग्रीन लैंड अपार्टमेंट में रहने वाली कुसुम गुप्ता की शिकायत पर भी पुलिस ने चोरी की FIR दर्ज की है।

कुसुम के मुताबिक, वह घर से बाहर गई थीं और उनकी बहू अंजलि घर पर थी। अंजलि दोपहर में घर पर ताला लगाकर चाबी चैनल गेट के पास छोड़कर मायके चली गई थी। शाम को कुसुम घर लौटीं तो सामान बिखरा मिला।

जांच करने पर अलमारी से सोने की नाक की लौंग, नथ, कान की बालियों का एक जोड़ा, मंगलसूत्र, पेंडल, टॉप्स का एक जोड़ा और सोने की अंगूठी गायब मिली।

इसके अलावा चांदी की तीन जोड़ी पायल, गणेशजी की मूर्ति, 10 सिक्के, दो चेन, ब्रेसलेट, बिछिया भी नहीं मिले। घर से 85 हजार रुपए नकद भी चोरी हुए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

बिचौली मर्दाना के घर से सोने के आभूषण और नकदी गायब
कनाड़िया थाना क्षेत्र के प्रगति विहार के पास बिचौली मर्दाना स्थित ईएनआर स्टेट निवासी मोनिका कर्नावट के घर में भी चोरी हुई है।

शिकायत के मुताबिक, बदमाश अलमारी का ताला तोड़कर दराज में रखे सोने के दो जोड़ी टॉप्स, दो पेंडल और डायमंड लगा एक अन्य सोने का पेंडल ले गए। इसके अलावा तीन कुंदन की आर्टिफिशियल घड़ियां, लेपक्रॉन का बना नेकलेस और कान के टॉप्स भी गायब मिले।

दूसरे कमरे की अलमारी से रोलेक्स कंपनी की घड़ी और करीब 70 हजार रुपए नकद भी चोरी हुए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

तीन घटनाओं की जांच में जुटी पुलिस
शहर में मंदिर और दो आवासीय परिसरों में हुई चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस संबंधित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज और शिकायतों के आधार पर जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

44 minutes ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 1 hour ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 1 hour ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 1 hour ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 1 hour ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 1 hour ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 1 hour ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 1 hour ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 1 hour ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 1 hour ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 2 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 2 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 2 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 2 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 2 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 2 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 2 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!