महिला टॉयलेट में वीडियो बनाने का मामला: एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
विंध्य व्यापार मेला में बने अस्थायी महिला टॉयलेट में युवतियों का वीडियो बनाए जाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई तब की गई, जब संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों में आक्रोश फैल गया।
वीडियो वायरल होने के बाद हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने इस मामले में प्रियांश गौतम (40 वर्ष) निवासी प्रेम विहार कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
पैसों का लालच देकर कराया गया काम
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसे पैसों का लालच देकर महिला टॉयलेट में युवतियों के फोटो और वीडियो बनाने के लिए कहा गया था। आरोपी ने यह भी बताया कि रिकॉर्ड किए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का काम किसी अन्य व्यक्ति ने किया, जो फिलहाल फरार है।
दूसरा आरोपी फरार
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे मामले में दो लोग शामिल थे। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
राजनीतिक जुड़ाव की भी जांच
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ाव बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है और किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की निजता और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!