उज्जैन-नागदा मार्ग पर कार-ट्रक भिड़ंत: दो युवकों की मौत; कहां दर्शन के लिए जा रहे थे, दो की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन-नागदा मार्ग पर उन्हेल टोल नाके से करीब 5 किलोमीटर पहले मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और आयशर ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत ग्लोबल और अवंति अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में उज्जैन निवासी देवेंद्र जोशी और भाजपा नेता कैलाश (रिंकू) शर्मा की मौत हुई है। वहीं प्रवेश मारोठिया सहित एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।
प्रत्यक्षदर्शी नंदकुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे के समय कई वाहन मौके पर खड़े थे, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। उन्होंने खुद घायलों को बाहर निकालकर एक युवक को सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बाद में घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
पुलिस के अनुसार, भेरूगढ़ थाना क्षेत्र के गोयला बुजुर्ग गांव के पास यह हादसा हुआ है। आयशर ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि थाना भेरूगढ़ में गोयला बुजुर्ग गांव में एक आयशर और एक स्विफ्ट कार के बीच में दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। पुलिस ने आयशर गाड़ी को जब्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है। ड्राइवर फरार है।
संबंधित समाचार

एक महीने में 165 गुमशुदा लोगों को खोज लाई पुलिस:बिछड़े अपनों से मिले परिवारों के चेहरे खिले

वीडियो देखिये, रंगोली बना रही बच्चियों के सामने अधीक्षिका से मारपीट:छात्रावास में मचा हड़कंप; बचाने पहुंचीं छात्राओं पर भी फेंके पत्थर

छात्रा के साथ छेड़छाड़:अतिथि शिक्षक गिरफ्तार; शिक्षा विभाग ने किया कार्यमुक्त

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!