शराब के नशे में दौड़ाई कार पेड़ से टकराकर पलटी: सत्य सांई चौराहा के पास चेकिंग पॉइंट पर बैरिकेड को टक्कर मारकर भागने के चक्कर में हुआ हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक ने तेज रफ्तार कार से पुलिस बैरिकेड को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। हालांकि कुछ ही दूर जाकर कार पेड़ से टकराकर पलट गई, जिसके बाद पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। जांच में वह शराब के नशे में पाया गया।
टीआई तारेश सोनी के अनुसार 15 मार्च की रात पुलिस टीम सत्य सांई चौराहा स्थित गुजराती स्कूल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। रात करीब 12.42 बजे एक कार (MP 09 ZL 6653) तेज गति से लहराते हुए आई और बैरिकेड से टकरा गई। इसके बाद चालक ने तेज गति से भगाई, लेकिन आगे लगे दूसरे बैरिकेड से बचने के प्रयास में कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई।
पुलिस ने चालक को कार से बाहर निकालकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम ध्रुव अग्रवाल (23) निवासी सांघी स्ट्रीट, महू बताया। ब्रीथ एनालाइजर से जांच करने पर उसके शरीर में 79.1 mg/100 ml शराब की मात्रा पाई गई, जो सामान्य सीमा से काफी अधिक है। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए कार जब्त कर ली गई।
गौरतलब है वाहन चेकिंग के दौरान पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। करीब दो महीने पहले सत्य सांई चौराहा पर ही एक तेज रफ्तार इनोवा चालक बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पुलिसकर्मी रवि चंद्रवंशी को घायल कर फरार हो गया था।
वहीं 9 सितंबर 2025 को द्वारकापुरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार ने हेड कांस्टेबल दीनदयाल शर्मा को टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
संबंधित समाचार

आखिरी किस्त के लिए आठ हजार की डिमांड:पांच हजार रुपए लेते रोजगार सहायक ट्रैप, हाथ धुलवाए तो घोल हुआ गुलाबी

कांग्रेस में ‘ड्रगिस्ट-गुंडिस्ट’ का गठबंधन:भाजपा नगराध्यक्ष का आरोप; पटवारी ड्रग माफिया से मिले, चिंटू का व्यवहार गुंडा प्रवृत्ति जैसा

उल्टा तिरंगा लेकर धरने पर बैठीं पूर्व मुख्यमंत्री:बोलीं- 5 अगस्त की रात कभी नहीं भूल सकते; धारा 370-35ए की बहाली की मांग

खुलासा फर्स्ट की खबर पर लगी मुहर:दतिया में हार के बाद भाजपा की बड़ी सर्जरी, जिला कार्यकारिणी समेत सभी इकाइयां भंग

चढ़ावा चोरी विवाद के बाद पहली बार दिखे चंपत राय:अयोध्या छोड़ने की अटकलों पर लगाया विराम; बोले- मरते दम तक यहीं रहूंगा

अग्निवीर बनने से पहले युवक की हत्या:जीजा और चचेरे भाइयों ने केबल से घोंटा गला; बोरी में शव भरकर कुएं में फेंका

नहीं रहे ‘महाभारत’ के अश्वत्थामा:‘गजनी’ के खूंखार विलेन प्रदीप रावत का निधन; कैंसर से लड़ रहे थे जंग

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राॅले ने मारी टक्कर:एक की मौत; आठ गंभीर, 18 मजदूर थे सवार

पुलिस के दबाव में इनामी ड्रग तस्कर का सरेंडर:एमडी के तीन केस में था फरार; भाई भी कुछ दिन पहले नशे के साथ पकड़ा गया

भाजपा में बड़ा ‘ऑपरेशन’:पूरी जिला कार्यकारिणी भंग; मंडल-मोर्चों पर भी गाज, सीएम हाउस की बैठक के बाद एक्शन

राज्यसभा चुनाव पर हाईकोर्ट का ‘नोटिस’:भाजपा के तीनों सांसदों से मांगा जवाब; 11 सितंबर को अगली सुनवाई

एक टिप्पणी और मचा सियासी बवाल:गिरफ्तारी के बाद 8 घंटे पूछताछ; फिर मिली रिहाई, 6 धाराओं में केस, बोले- बदले की कार्रवाई हुई

अवैध मुरम खनन पर 24.06 करोड़ का 'हंटर':80 हजार घनमीटर खनिज मुरम के उत्खनन का मामला; कॉलोनाइजर सहित दो को भरना होगी राशि

सरकारी जमीन पर होटल चलाना पड़ा भारी:कब्जा हटाने का आदेश; 1.17 करोड़ की क्षतिपूर्ति नहीं चुकाई तो संपत्ति कुर्क

सांसों की परीक्षा लेती ऊंचाई पर ‘भस्म विसर्जन’ अमरनाथ मार्ग के जोजीपाल की अनकही कथा

नर्मदा में डूबीं दो युवतियां:स्नान के दौरान बिगड़ा संतुलन; नाविक और स्थानीय युवाओं ने कूदकर बचाई जान

महिला कांग्रेस ने 24 जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी की:शहर-ग्रामीण इकाइयों में अलग जिम्मेदारी

ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन कल से:10 देशों की भागीदारी; 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान आएंगे, चार दिन मीटिंग, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

चौथे क्रमोन्नत वेतनमान को मंजूरी:6846 शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन; 10 हजार नई भर्तियां होंगी, किसानों के लिए आएगी ‘कवच योजना’

एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार:बाइक से सप्लाई देने जा रहा था; 6.59 लाख का नशा किया जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!