खबर
Top News

राजधानी के स्कूल ने खोली शिक्षा व्यवस्थाओं की पोल: न बिजली-न पानी; जर्जर छत और टूटे शौचालय, 70 बच्चों के लिए सिर्फ एक शिक्षिका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अगस्त 2026, 4:05 pm
शेयर करें:
राजधानी के स्कूल ने खोली शिक्षा व्यवस्थाओं की पोल

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के कोलार क्षेत्र स्थित ओम नगर की शासकीय नवीन प्राथमिक शाला की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस ने सरकार और शिक्षा विभाग पर सवाल उठाए हैं। गुरुवार को कोलार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल का निरीक्षण कर एक वीडियो जारी किया।

इसमें स्कूल भवन की दीवारों और छत पर सीलन, उखड़ा प्लास्टर, बदहाल शौचालय और परिसर में अव्यवस्थाएं दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस का दावा है कि स्कूल में लंबे समय से बिजली और स्थायी पेयजल व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। वहीं पहली से पांचवीं तक के करीब 70 बच्चों की पढ़ाई सिर्फ एक शिक्षिका के भरोसे चल रही है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने किया स्कूल का निरीक्षण
गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे कोलार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्कूल पहुंचा। इसमें सुजीत पांडा, शाहिद हुसैन और सुनील पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। कांग्रेस नेताओं ने स्कूल भवन और उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करने के साथ विद्यार्थियों और शिक्षिका से भी बातचीत की।

दीवारों पर सीलन, प्लास्टर उखड़ा; शौचालय भी बदहाल
कांग्रेस की ओर से जारी वीडियो में स्कूल की छत और दीवारों पर कई स्थानों पर सीलन दिखाई दे रही है। कुछ हिस्सों में प्लास्टर भी उखड़ा हुआ नजर आ रहा है। शौचालयों की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि स्कूल में बिजली की सुविधा नहीं है। पीने के पानी की स्थायी व्यवस्था और बच्चों के लिए पर्याप्त फर्नीचर भी उपलब्ध नहीं है।

पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं संभाल रही अकेली शिक्षिका
प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल की शिक्षिका ज्योति बरमइया से भी बातचीत की। उनके अनुसार स्कूल में पहली से पांचवीं कक्षा तक करीब 70 बच्चे पढ़ते हैं और शिक्षण कार्य के लिए वह अकेली शिक्षिका हैं।

बताया गया कि अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति के साथ बिजली, पानी और दूसरी सुविधाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को कई बार जानकारी दी जा चुकी है।

पड़ोस से लाकर बच्चों को दिया जाता है पानी
स्कूल में स्थायी पेयजल व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चों के लिए पानी की व्यवस्था भी मुश्किल से हो रही है। शिक्षिका के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर पास की आशा कार्यकर्ता पड़ोस से पानी लाकर बच्चों को उपलब्ध कराती हैं। कांग्रेस ने इसे राजधानी के सरकारी स्कूल की चिंताजनक स्थिति बताते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

CM और कलेक्टर से निरीक्षण की मांग
कोलार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भोपाल कलेक्टर से स्कूल का निरीक्षण कराने की मांग की है। उन्होंने स्कूल में अतिरिक्त शिक्षक, बिजली, पेयजल, फर्नीचर और भवन की मरम्मत की व्यवस्था तत्काल कराने की मांग रखी।

राठौड़ ने आरोप लगाया कि वर्ष 2000 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान स्थापित स्कूल की मौजूदा स्थिति के लिए प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 9 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 9 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 9 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 9 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 9 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 9 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 10 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 10 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 10 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 10 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 10 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 10 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 10 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 11 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 11 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 11 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!