खबर
Top News

UCC के खिलाफ चलेगा अभियान: मुस्लिम महिलाएं संभालेंगी मोर्चा; आरिफ मसूद बोले- ‘आज मुसलमान, कल दूसरे समुदायों के अधिकारों पर असर’

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अगस्त 2026, 2:49 pm
शेयर करें:
UCC के खिलाफ चलेगा अभियान

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मध्यप्रदेश में विरोध की रणनीति तैयार की गई है। भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, इंदौर से आए मुफ्ती जुनैद और भोपाल के मौलाना माज ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 16 से 20 अगस्त तक प्रदेशभर में अभियान चलाने का ऐलान किया।

अभियान के पहले चरण में जिलों में राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसमें महिलाओं और युवाओं की प्रमुख भूमिका रहेगी।

आरिफ मसूद बोले- कानून संविधान के मूल अधिकारों को प्रभावित करेगा
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में लाया गया कानून सिर्फ मुसलमानों को प्रभावित करने वाला मुद्दा नहीं है, बल्कि इसका असर संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों पर भी पड़ सकता है।

उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 25 का हवाला देते हुए कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता है। मसूद ने दावा किया कि नए कानून से इन अधिकारों पर असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा, 'अभी यह मुसलमानों के अधिकारों को प्रभावित कर रहा है, लेकिन आगे चलकर दूसरे समुदायों के अधिकार भी प्रभावित हो सकते हैं।'

विधानसभा में संशोधन प्रस्ताव का दावा
आरिफ मसूद ने बताया कि उन्होंने मध्यप्रदेश विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर संशोधन प्रस्ताव पेश किया था। साथ ही मामले को प्रवर समिति (Select Committee) के पास भेजकर विस्तृत चर्चा कराने की मांग की गई थी।

उनके मुताबिक, सरकार ने प्रस्ताव पर पुनर्विचार नहीं किया। मसूद ने कहा कि जब सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार के लिए तैयार नहीं है, तो विपक्ष और सामाजिक संगठनों की जिम्मेदारी है कि वे इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएं।

16 से 20 अगस्त तक जिलों में ज्ञापन अभियान
अभियान के पहले चरण में 16 से 20 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों में राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
इसके लिए प्रत्येक जिले में 21 लोगों का प्रतिनिधिमंडल बनाया जाएगा।

इसमें 15 से 17 महिलाओं, युवतियों और युवाओं को शामिल किए जाने की बात कही गई है। प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी आपत्तियां और मांगें रखेगा।

इसके बाद अभियान के दूसरे चरण में सभी जिलों में ‘डायलॉग सेंटर’ बनाए जाने की योजना है। यहां विभिन्न समुदायों और सामाजिक संगठनों के प्रमुख लोगों को बुलाकर कानून के संभावित प्रभावों पर चर्चा की जाएगी।

कानूनी लड़ाई की भी तैयारी
UCC के खिलाफ संभावित कानूनी कार्रवाई को लेकर मसूद ने कहा कि वकीलों की टीम अपनी तैयारी पूरी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक संगठन या बैनर के तहत नहीं लड़ी जाएगी।

उनके मुताबिक, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, जमीयत उलेमा-ए-हिंद और अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों को साथ लेकर कानूनी कदम उठाने की तैयारी है।

‘राइट ऑफ द अनहर्ड’ मंच बनाने की घोषणा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुफ्ती जुनैद ने कहा कि नए कानूनों और नीतियों में आम जनता और खासतौर पर वंचित वर्गों के मुद्दों को पर्याप्त महत्व नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से बेरोजगारी, OBC आरक्षण, आदिवासी मुद्दों और महिलाओं के लापता होने जैसे मामलों पर ध्यान देने की मांग की।

मुफ्ती जुनैद ने प्रदेश स्तर पर ‘राइट ऑफ द अनहर्ड’ (Right of the Unheard) नाम से एक मंच बनाने की घोषणा भी की। उनके अनुसार यह मंच संवैधानिक दायरे में रहकर उन शोषित और वंचित वर्गों की आवाज उठाएगा, जिनकी समस्याएं सरकार तक पर्याप्त रूप से नहीं पहुंच पा रही हैं।

अभियान में महिलाओं और युवाओं पर रहेगा फोकस
UCC के विरोध में प्रस्तावित अभियान में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी को खास तवज्जो दी जा रही है। पहले चरण में ज्ञापन से लेकर दूसरे चरण के जनसंवाद तक अभियान को व्यापक सामाजिक भागीदारी के साथ आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई गई है।

संबंधित समाचार

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

25 minutes ago
चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस
Top News

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

27 minutes ago
एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश
Top News

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

29 minutes ago
कागजों में 33 पॉलीहाउस
Indore

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

29 minutes ago
अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील
Top News

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

33 minutes ago
नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म
Top News

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

36 minutes ago
ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान
Top News

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

39 minutes ago
अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल
Top News

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

40 minutes ago
हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन
Top News

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

about 1 hour ago
IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका
Top News

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 1 hour ago
चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस
Top News

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक

about 1 hour ago
कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर
Top News

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर:पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

about 1 hour ago
खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

about 1 hour ago
गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र
Top News

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

about 1 hour ago
डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक
Top News

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल
Top News

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन

about 2 hours ago
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज
Top News

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में चेतावनी

about 2 hours ago
किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला
Top News

किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला:बिना निर्माण निकाली रकम; EOW ने 11 लोगों पर दर्ज किया केस

about 2 hours ago
नौकरी का झांसा देकर छात्रा से ठगी
Top News

नौकरी का झांसा देकर छात्रा से ठगी:इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर किया था संपर्क; बहाना बनाकर कई बार रुपए ट्रांसफर करवाए

about 3 hours ago
शहर में इस दिन निकलेगा झांकियों का कारवां
Top News

शहर में इस दिन निकलेगा झांकियों का कारवां:22 से ज्यादा तैयार; लोगों में भारी उत्साह,103 साल से चली आ रही परंपरा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!