उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त: तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
चार राज्यों की छह सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना में पश्चिम बंगाल में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार मजबूत स्थिति में बताए जा रहे हैं।
वहीं तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर अभिनेता से नेता बने मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) आगे चल रही है।
पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर NDA समर्थित ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के उम्मीदवार अशोक आनंद की जीत की खबर है। असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
नंदीग्राम में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट उपचुनाव की सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। उपलब्ध रुझानों के अनुसार भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ को एक लाख से अधिक वोटों की बढ़त बताई गई है।
नंदीग्राम सीट पहले भी राज्य की राजनीति के केंद्र में रही है। इसी वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने यहां करीब 9 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।
इस बार मुकाबले ने नया राजनीतिक मोड़ लिया। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन दिया।
कांग्रेस उम्मीदवार को एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद चुनाव लड़ने के लिए जमानत मिलने की बात भी सामने आई थी।
रेजीनगर में भी भाजपा की बढ़त
पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट पर भी भाजपा के पक्ष में रुझान बताए जा रहे हैं। दोनों सीटों पर भाजपा की स्थिति मजबूत होने से राज्य की राजनीति में इस उपचुनाव के नतीजों को अहम माना जा रहा है।
तमिलनाडु में TVK आगे
तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK बढ़त बनाए हुए है। इन सीटों के रुझानों पर राजनीतिक दलों और समर्थकों की नजर बनी हुई है।
पुडुचेरी में AINRC उम्मीदवार की जीत
पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर NDA समर्थित AINRC उम्मीदवार अशोक आनंद की जीत की सूचना है। वहीं असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है।
6 अक्टूबर को हुआ था मतदान
इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान कराया गया था। अब मतगणना के दौरान अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक दलों की स्थिति स्पष्ट हो रही है। अंतिम नतीजों के बाद ही यह तय होगा कि किन दलों को उपचुनाव में कितनी सफलता मिली।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!