कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज: गृह मंत्री से मिले मुख्यमंत्री; कई मंत्रियों की छुट्टी के संकेत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजनीति में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरे के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और कुछ मंत्रियों की संभावित विदाई को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
फेरबदल पर लिया जा सकता है फैसला
जानकारी के अनुसार, 17 मई को मुख्यमंत्री अलग-अलग मंत्रियों के साथ बैठक और चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि भाजपा संगठन सरकार के मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसके आधार पर कैबिनेट विस्तार और फेरबदल पर फैसला लिया जा सकता है।
कुछ मंत्रियों से लिया जा सकता है इस्तीफा
सूत्रों के मुताबिक, विजय शाह हाल ही में कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान के बाद विवादों में हैं। वहीं कुछ अन्य मंत्रियों के कामकाज को लेकर भी संगठन संतुष्ट नहीं बताया जा रहा है। ऐसे में विस्तार से पहले कुछ मंत्रियों से इस्तीफा लिया जा सकता है।
चार पद खाली
वर्तमान में मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 31 पद भरे हुए हैं, जबकि चार पद खाली हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विस्तार से पहले चार मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है और उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।
महिला विधायकों को मिल सकता है प्रतिनिधित्व
बताया जा रहा है कि इस बार कैबिनेट विस्तार में वरिष्ठ नेताओं के साथ महिला विधायकों को भी प्रतिनिधित्व मिल सकता है। 17 मई को होने वाली बैठकों के बाद अंतिम निर्णय सामने आ सकता है।
शहरी विकास परियोजनाओं पर चर्चा की
दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से शहरी विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से भी मुलाकात की।
बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा दौरा
इससे पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी दो दिन पहले अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!