बस का सफर हो सकता है महंगा: मुख्यमंत्री की सहमति के बाद जल्द फैसला संभव; सुगम परिवहन सेवा से पहले बदलेगी व्यवस्था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में बस यात्रियों को जल्द ही बढ़े हुए किराए का सामना करना पड़ सकता है। राज्य सरकार बस किराए में वृद्धि को मंजूरी देने की तैयारी में है। परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुताबिक, सरकार इस संबंध में पहले ही निर्णय ले चुकी है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में सहमति जता चुके हैं। अब जल्द अंतिम निर्णय होने की संभावना है।
प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा शुरू करने से पहले बसों के रजिस्ट्रेशन, बॉडी निर्माण, परमिट और बसों की निर्धारित आयु से जुड़े नियमों में भी बदलाव की तैयारी है।
ट्रांसपोर्टरों के साथ मंत्री समूह की बैठक
भोपाल में सोमवार को मंत्री समूह ने बस ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ट्रांसपोर्टरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, परिवहन आयुक्त सहित बस ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। मंत्री समूह ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
ओडिशा-केरल मॉडल पर बसों के रजिस्ट्रेशन की तैयारी
बैठक में बसों के रजिस्ट्रेशन को लेकर भी अहम चर्चा हुई। ओडिशा और केरल के मॉडल पर व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके तहत निर्धारित बॉडी मेकर्स से विधिवत बॉडी बनवाने के बाद ही बस का रजिस्ट्रेशन होगा।
डेडलाइन से पहले खरीदे गए चेसिस को लेकर भी सहमति बनी है। वहीं बसों की निर्धारित लाइफ में आवश्यकता के अनुसार बदलाव करने पर सरकार आगे विचार कर सकती है।
बस किराए पर जल्द होगा फैसला
बैठक में किराया बढ़ाने की मांग प्रमुखता से उठी। परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार इस पर पहले ही निर्णय ले चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विभागीय समीक्षा के दौरान सहमति जता चुके हैं। अब किराया वृद्धि को लेकर जल्द फैसला होने की उम्मीद है।
लंबित अंतरराज्यीय परमिट भी होंगे जारी
अंतर्राज्यीय बस परमिट के लंबित मामलों पर भी चर्चा हुई। जिन बसों का टैक्स जमा है लेकिन परमिट लंबित हैं, उनके मामलों में नियमानुसार परमिट जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। इसमें राज्य सरकार के तीन अधिकारी, ट्रांसपोर्ट यूनियनों के चार पदाधिकारी और मुख्यमंत्री द्वारा अधिकृत एक प्रतिनिधि शामिल होगा। कमेटी की सिफारिशों पर सरकार विचार कर आगे निर्णय लेगी।
इसके साथ ही परिवहन विभाग में रिक्त पद भरने और आउटसोर्स के जरिए कंप्यूटर ऑपरेटर समेत जरूरी स्टाफ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी जारी है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!