चलती कार में किसके साथ हैवानियत: अश्लील वीडियो बनाकर मांगे इतने रुपये; धर्म परिवर्तन का भी बनाया दबाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
11वीं कक्षा की छात्रा के साथ चलती कार में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का गंभीर मामला सामने आया है।
आरोपी हिरासत में
पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम ओसाफ अली खान है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है,
नाबालिग को फंसाया प्रेम जाल में
शाहपुरा इलाके के एक नामी स्कूल की नाबालिग छात्रा को आरोपी ने अपने प्रेम जाल में फंसाया।
कार में छात्रा के साथ दुष्कर्म
इसके बाद आरोपी ने कार में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया।
छात्रा की सहेली से मिलने आता था
कोहेफिजा थाना टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला ने बताया कि आरोपी ओसाफ अक्सर छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था।
बताया जाता है कि इसी सहेली के माध्यम से आरोपी की पीड़िता से पहचान हुई।
भोपाल घुमाने के बहाने बुलाया
जानकारी के अनुसार पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को भोपाल घुमाने के बहाने बुलाया। वह उसे खानूगांव के सुनसान इलाके में ले गया।
आरोपी ने वहां कार में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया।
वीडियो भी बना लिया
आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 1 लाख रुपए मांगे, बदनामी के डर से छात्रा ने 40 हजार रुपये जुटाकर कर आरोपी को दिए।
ब्लॉक करने पर दोस्तों को दिखाया वीडियो
पैसे लेने के बाद भी आरोपी बार-बार दुष्कर्म का दबाव बनाता रहा। छात्रा नहीं मानी, तो आरोपी ने वह निजी वीडियो छात्रा के दोस्तों को दिखा दिया।
थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
इसके बाद छात्रा ने अपने मौसेरे भाई और हिंदू संगठन के लोगों की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
यह भी बताया पुलिस को
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उस पर धर्म बदलने का दबाव डालता था। दबाव बनाकर उससे कई बार जबरन धार्मिक दुआएं भी पढ़वाई गईं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!