पत्नी की बेरहमी से हत्या: पति ने गले से लेकर छाती तक किए चाकू से 35 वार; 7 साल की बेटी ने दादा को बताया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
शहर के सुनारों की बावड़ी इलाके में पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी असगर अली (35) से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद थाने में उससे हत्या की वजह पूछी गई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। वह बार-बार पत्नी का नाम लेकर "रुकैया से मिला दो" कहता रहा।
गले से लेकर छाती तक किए कई वार
आरोप है कि असगर ने पत्नी रुकैया (33) के गले से लेकर छाती तक चाकू से कई वार किए। प्राथमिक जांच में शरीर पर करीब 30 से 35 वार के निशान मिलने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चोटों की सही संख्या और मौत के कारण की पुष्टि होगी।
7 साल की बेटी ने बताया- पापा मां को मार रहे हैं
घटना रविवार दोपहर की है। वारदात के समय दंपती की 7 साल की बेटी और 2 साल का बेटा घर में मौजूद थे। घर में शोर होने पर बेटी पहली मंजिल से नीचे आई और बाहर जाकर परिजन को बताया कि उसके पिता मां को मार रहे हैं।
दादा और आसपास के लोग घर पहुंचे
इसके बाद दादा और आसपास के लोग घर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, असगर पत्नी के सीने पर बैठा हुआ था और चाकू से हमला कर रहा था। लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह उन पर चिल्लाने लगा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस पहुंची तो शव के पास बैठा था आरोपी
सूचना पर माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, आरोपी पत्नी के शव के पास बैठा मिला। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। रुकैया के भाई मोहम्मद खाचरौदवाला की शिकायत पर पुलिस ने असगर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पति-पत्नी के मोबाइल भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
पुलिस पूछती रही हत्या की वजह, नहीं दिया जवाब
थाने में पुलिस अधिकारियों ने आरोपी से वारदात की वजह जानने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक उसने सवालों का जवाब नहीं दिया और पत्नी से मिलने की जिद करता रहा। वह बार-बार रुकैया का नाम ले रहा था।
फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सोमवार को परिजन के बयान लेकर पति-पत्नी के बीच संबंधों और वारदात से पहले की परिस्थितियों की जानकारी जुटाएगी।
मानसिक स्थिति को लेकर भी जांच
पड़ोसियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी पिछले करीब छह महीने से मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था और उसका इलाज कराए जाने की भी बात सामने आई है।
हालांकि पुलिस और परिवार की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इसलिए पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।
वारदात से पहले घर में सबकुछ सामान्य
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह तक घर में माहौल सामान्य था। आरोपी ने सुबह चाय पी और बेक समोसा खाया था। इसके बाद अचानक ऐसी क्या परिस्थिति बनी कि उसने पत्नी पर हमला कर दिया, इसका जवाब फिलहाल पुलिस तलाश रही है।
रविवार रात करीब 10:30 बजे परिजन और समाजजन की मौजूदगी में रुकैया के शव को दफनाया गया। पुलिस ने घटनास्थल वाले कमरे को सील कर दिया है और फॉरेंसिक व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!