50 हजार की ब्राउन शुगर जब्त: नशे का सौदागर चढ़ा एमजी रोड पुलिस के हत्थे
KHULASA FIRST
संवाददाता

मंदसौर से लाकर शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में खपा रहा था, पुलिस कर रही नेटवर्क की पड़ताल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे का कारोबार फैलाने वाले सौदागरों के खिलाफ एमजी रोड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर एक तस्कर को दबोचा है। आरोपी शहर में ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने उससे करीब 50 हजार रुपए की ब्राउन शुगर बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने एसआई सचिन त्रिपाठी की शिकायत पर इस्माइल पिता इब्राहिम उल्ला (35) निवासी पुलिस चौकी के पास बंबई बाजार, पढ़रीनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। टीआई विजय सिसोदिया के मुताबिक आरोपी को ध्यान मंदिर के सामने पत्थर गोदाम रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी से 13.17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है आरोपी मंदसौर से ब्राउन शुगर लाता था और खासतौर पर बंबई बाजार, चंदन नगर सहित अन्य मुस्लिम बहुल इलाकों में खपाता था। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ यह भी पता लगा रही है उसके साथ और कौन-कौन जुड़े हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क पर जल्द बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मिशन अस्पताल के पास धराए दो तस्कर, छोटी ग्वालटोली पुलिस ने की कार्रवाई
शहर में नशे के सौदागरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब अस्पताल जैसे संवेदनशील इलाके के आसपास भी ब्राउन शुगर का धंधा चल रहा है। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने मिशन अस्पताल के पास मैदान से दो तस्करों को दबोचा। तलाशी में उनसे ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसके बाद दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। टीआई संजू कांबले के मुताबिक संदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवकों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम इमरान मुल्तानी निवासी कोयलाबाखल और फिरोज निवासी कबूतर खाना बताए। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से ब्राउन शुगर बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है आरोपी शहर में नशे की सप्लाई से जुड़े हैं।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!